scriptमतदाता सूची से शशिकला का नाम कटा ! | V. K. Sasikala's name cut from voter list | Patrika News

मतदाता सूची से शशिकला का नाम कटा !

locationचेन्नईPublished: Jul 14, 2019 05:29:47 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

Bengaluru की जेल में सजा काट रहीं वी. के. शशिकला और इलवरसी के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। दोनों का पता पोएस गार्डन स्थित वेदा निलयम था जहां फिलहाल कोई नहीं रहता।

V. K. Sasikala

मतदाता सूची से शशिकला का नाम कटा !

चेन्नई. पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जे. जयललिता की करीबी और फिलहाल बेंगलूरु की जेल में सजा काट रहीं वी. के. शशिकला v. k. Sasikala और इलवरसी के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। दोनों का पता पोएस गार्डन स्थित वेदा निलयम था जहां फिलहाल कोई नहीं रहता है। गौरतलब है कि जयललिता के आवास में ही शशिकला और इलवरसी का निवास था। इसी वजह से इनके नाम भी इसे पते से मतदाता सूची में थे। २०१६ के विधानसभा चुनाव में जयललिता के साथ शशिकला व इलवरसी ने स्टेल्ला मैरीस कॉलेज मतदान केंद्र में वोट डाला था।

जयललिता के निधन के बाद भ्रष्टाचार के मामले में शशिकला को चार साल की जेल हुई और वह फरवरी २०१७ से परप्पना अग्रहार जेल में इलवरसी के साथ सजा काट रही है। इस बीच सरकार जयललिता के आवास को स्मारक का रूप देने की कोशिश में जुटी है। लोकसभा चुनाव के बाद अब स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर अंतरिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ है। इस सूची में महानगर के १८वें डिवीजन में वेदा निलयम का पता है लेकिन वहां कोई बसा नहीं होने की वजह से पूर्व में बतौर मतदाता पंजीयत नाम काट दिए गए जो शशिकला व इलवरसी के थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो