scriptतमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, वानती श्रीनिवासन को दी महिला मोर्चा की कमान | Vanati Srinivasan appointed president of BJP's women's wing | Patrika News

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, वानती श्रीनिवासन को दी महिला मोर्चा की कमान

locationचेन्नईPublished: Oct 28, 2020 07:36:15 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

तमिलनाडु में अगले वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने है।

Vanati Srinivasan appointed president of BJP's women's wing

Vanati Srinivasan appointed president of BJP’s women’s wing

चेन्नई.

तमिलनाडु (Tamilnadu) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2021) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा दांव चला है। भाजपा ने वनाती श्रीनिवासन (Vanati Srinivasan) को पार्टी के महिला मोर्चे का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। पार्टी मुख्यालय के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तमिलनाडु की श्रीनिवासन को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें विजया राहटकर की जगह नियुक्त किया है। तमिलनाडु में अगले वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने है।

कौन है वनती श्रीनिवासन?
पेशे से वकील वनाती श्रीनिवासन भारत में लैंगिक अल्पसंख्यकों का खुलकर समर्थन करती हैं। उन्होंने 2011 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2016 में उन्होंने फिर एक बार राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गई। हालांकि, कोयम्बत्तूर दक्षिण विधानसभा में 33,113 वोट मिलने के कारण उनकी काफी तारीफ हुई थी। इससे पहले वे राज्य में बीजेपी की वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही थीं। इससे पहले पश्चिम बंगाल में संयुक्त सचिव पद पर काम कर रहे अमिताभ चक्रवर्ती को राज्य महासचिव (संगठन) बनाया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी सुब्रतो चट्टोपाध्याय संभाल रहे थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो