आरोपी की पहचान 20 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में हुई, जो गुपट्टामोटोर का रहने वाला है। सतीश वेलूर के कॉलेज में ऑर्थो टेक्निशियन की पढ़ाई कर रहा है। वहीं, 18 साल की युवती यासिनी भी गुपट्टामोटोर की रहने वाली थी और रानीपेट में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले 3 साल से प्रेम संबंध थे। सतीश को शक था कि यासिनी किसी और को पसंद करती है। इस बीच युवक को पता चला कि उसकी प्रेमिका किसी ओर लडक़े साथ बातचीत करती है। उसने उसे दूसरे लडक़े के साथ बातचीत करने से रोका और समझाया। सतीश कुमार गुस्से में था। बुधवार सुबह दोनों के बीच बहस शुरू हुई।
बहस इस हद तक बढ़ गई कि सतीश ने जेब से छोटा चाकू निकाला और यासिनी की गर्दन पर वार कर दिया। खून से लथपथ यासिनी वहीं गिर गई। सतीश वहां बाइक पर सवार होकर भाग गया। लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और थाने ले गई। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत बेहद गंभीर है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।