scriptरैली निकाल कर तिरुतन्नी जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका | Vetrivel Yatra: BJP leader L Murugan, others arrested at Tiruttani | Patrika News

रैली निकाल कर तिरुतन्नी जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

locationचेन्नईPublished: Nov 06, 2020 05:15:52 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

महानगर पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा की प्रस्तावित वेल यात्रा में शामिल होने के लिए महानगर से तिरुतन्नी की ओर जा रहे भाजपा के सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

रैली निकाल कर तिरुतन्नी जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

रैली निकाल कर तिरुतन्नी जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका


-तिरुतन्नी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष गिरफ्तार
चेन्नई. महानगर पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा की प्रस्तावित वेल यात्रा में शामिल होने के लिए महानगर से तिरुतन्नी की ओर जा रहे भाजपा के सौ से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। अनुमति नहीं होने के बावजूद रैली रिकालने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एल. मुरुगन समेत अन्य नेताओं को भी गिरफ्तार किया। राज्य सरकार द्वारा रैली को अनुमति नहीं दी गई थी। यात्रा को गंभीरता से लेते हुए नजरथपेट में तैनात पुलिसकर्मियों ने भाजपा के सभी वाहनों को रोक दिया।

 

जिसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से बहस कर ली। बाद में पुलिस अधिकारियों ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एल. मुरुगन और 20 अन्य पदाधिकारियों के वाहन को जाने की अनुमति देते हुए अन्य सदस्यों को वापस भेज दिया। किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया। पदाधिकारियों ने कहा केंद्रीय राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी तिरुतन्नी से यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तिरुतन्नी में किसी प्रकार के भीड़भाड़ से बचने के लिए करीब 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। हालांकि तिरुतन्नी में प्रदेशाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

 

तिरुवल्लूर जिला पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए तीन मैरेज हॉल को भी बुक किया है। इससे पहले तिरुपुर सिटी पुलिस ने वेल यात्रा की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने को लेकर भाजपा के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि न्यू बस टर्मिनस के पास 25 महिलाओं के साथ लगभग 240 प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे प्रदर्शनकारी वहां इकट्ठा हुए और अनुमति नहीं देने को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा का झंडा लेकर एक कार्यकर्ता मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। जिसके बाद पुलिस ने उससे बात की और नीचे उतारा। उसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया। सभी को न्यू बस टर्मिनस के पास स्थित मैरेज हॉल में रखा गया। मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी के दौरे को ध्यान में रखते हुए यह प्रदर्शन किया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो