scriptमदुरै लोकसभा सीट पर रात 8 बजे तक होगा मतदान | Voting will be held at Madurai Lok Sabha seat by 8 pm | Patrika News

मदुरै लोकसभा सीट पर रात 8 बजे तक होगा मतदान

locationचेन्नईPublished: Mar 19, 2019 01:06:51 am

तमिलनाडु के मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यब्रत साहू ने चितिरै महोत्सव के चलते मदुरै लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को रात आठ बजे तक मतदान…

Voting will be held at Madurai Lok Sabha seat by 8 pm

Voting will be held at Madurai Lok Sabha seat by 8 pm

चेन्नई।तमिलनाडु के मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यब्रत साहू ने चितिरै महोत्सव के चलते मदुरै लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को रात आठ बजे तक मतदान जारी रहने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस पर्व के चलते यहां के लोगों को मतदान के लिए 2 घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है। राज्य की अन्य लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू होकर मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा लेकिन मदुरै सीट के मतदाता रात 8 बजे तक मतदान कर सकेंगे।

गौरतलब है कि यह घोषणा भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा चितिरै महोत्सव के चलते मतदान की तारीख स्थगित करने की संभावना से इनकार करने के कुछ दिन बाद की गई है।
दरअसल मदुरै के एक व्यक्ति की याचिका के जवाब में दायर अपने बयान में निर्वाचन आयोग ने कहा था कि त्यौहार के चलते केवल एक सीट का चुनाव स्थगित करने से कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आयोग ने चुनाव स्थगित करने के बजाय मतदान का समय दो घंटे बढ़ाने की पेशकश की थी।


पर्रिकर भद्र पुरुष और कुशल प्रशासक थे: पुरोहित

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक भद्र पुरुष और कुशल प्रशासक तथा बुद्धिजीवी बताया। देश के पूर्व रक्षामंत्री पर्रिकर का कैंसर के चलते रविवार को निधन हो गया था। वे 63 साल के थे।

अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा एक भद्र पुरुष, कुशल प्रशासक और बुद्धिजीवी मनोहर पर्रिकर सादगी, दूरदर्शिता और उदारता जैसे गुणों की प्रतिमूर्ति थे। उनका निधन राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि वे गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो