script

कमल हासन और रजनीकांत के बारे में क्या कह गए CM पलनीस्वामी

locationचेन्नईPublished: Nov 12, 2019 02:26:26 pm

Submitted by:

P S VIJAY RAGHAVAN

Palaniswamy ने तंज कसा

CM EK Palaniswamy inaugurating a children's garden constructed at a cost of Rs 60 lakh in Mettur.

CM EK Palaniswamy inaugurating a children’s garden constructed at a cost of Rs 60 lakh in Mettur.

सेलम. मुख्यमंत्री ईके Palaniswamy ने तंज कसा कि बूढ़े होने पर फिल्म अभिनेता राजनीतिक दल शुरू कर देते हैं। बिना नाम लिए उनका इशारा सुपरस्टार rajanikant और Kamal Hasan पर था।


जिले के ओमलूर में पत्रकारों से वार्ता में सीएम ने कहा कि बुढ़ापा आने पर अभिनेता पार्टी शुरू करते हैं। फिल्मी दुनिया के यश के आधार पर वे नेता बनने की खुमारी में होते हैं। फिल्मी दुनिया में रहते हुए उनका ध्यान केवल कमाने पर ही होता है। इन अभिनेताओं को यह भी नहीं पता होगा कि पंचायतीराज व्यवस्था में कितने पद हैंï? वे सिर्फ यही दिखाना चाहते हैं कि जनता में उनका प्रभुत्व है।

सीएम ने सीधे कमल हासन पर निशाना भी साधा कि कमल हासन को राजनीतिक के बारे में क्या पता है? हालिया सम्पन्न दो विधानसभा उपचुनाव में उनकी पार्टी एमएनएम ने प्रत्याशी क्यों नहीं उतारे? राजनीतिक पार्टी शुरू करने के बाद भी अभिनय नहीं छोड़ रहे कमल हासन शायद इसलिए फिल्में कर रहे हैं कि कम से कम उनके समर्थक तो सिनेमाघर जरूर जाएंगे।

पलनीस्वामी ने सवाल किया लोकसभा चुनाव में एमएनएम को कितने प्रतिशत वोट हासिल हुए? राज्य में नई पार्टी शुरू करने वाले अभिनेता-राजनेता शिवाजी गणेशन का जो हाल हुआ वही हश्र अन्य अभिनेताओं का भी होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो