scriptचेन्नई में महिला का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, छह लोग गिरफ्तार | Woman kidnapped, gang-raped in Chennai, 6 held | Patrika News

चेन्नई में महिला का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, छह लोग गिरफ्तार

locationचेन्नईPublished: Aug 10, 2022 04:23:28 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को ताम्बरम-मदुरावायल एक्सप्रेसवे पर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

चेन्नई में महिला का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, छह लोग गिरफ्तार

चेन्नई में महिला का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, छह लोग गिरफ्तार

चेन्नई.

चेन्नई बाईपास रोड पर एक सूनसान जगह पर 40 साल की एक महिला का अपहरण कर छह आरोपियों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को ताम्बरम-मदुरावायल एक्सप्रेसवे पर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला के गहने भी नहीं छोड़े। सोने के गहने भी लेकर भाग गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीडि़त महिला गांव में मंदिर समारोह में शामिल होकर वापस लौट रही थी। वह अपने एक रिश्तेदार के साथ कैब में घर लौट रही थी। रात करीब 11 बजे एक्सप्रेस वे पर एक अज्ञात व्यक्ति सडक़ के बीचो बीच आ गया और उसने उनकी कार रोका। उसके बाद पांच अन्य लोग वहां इक्कट्टा हो गए। इस पहले कुछ समझ पाते सभी आरोपी कार में सवार हो गए और कार चालक और पीडि़ता को पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी आरोपी गांजे के नशे में थे। पकड़े जाने के डर से चालक को चाकू दिखाया और वहां से चलने को कहा। कुछ देर जाने के बाद आरोपियों ने कार चालक को बाहर फेंक दिया और महिला को सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके तुरंत बाद कार चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम से सूचना पाने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ता को ढुंढा।

पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके बाद पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच अन्य आरोपियों को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो