scriptदूध में जहर मिलाकर अपने ही दो मासूम बच्चों को मार डाला | Woman killed her two childrens by By mixing poison in milk | Patrika News

दूध में जहर मिलाकर अपने ही दो मासूम बच्चों को मार डाला

locationचेन्नईPublished: Sep 02, 2018 06:29:32 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

बच्चों को मौत की नींद सुलाकर महिला फरार

Woman killed her two childrens by By mixing poison in milk

दूध में जहर मिलाकर अपने ही दो मासूम बच्चों को मार डाला

चेन्नई. ओटेरी के नम्मालवारपेट इलाके में हृदय विदारक मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने दो मासूम बच्चों को मौत की नींद सुलाकर भाग गई। महिला अभिरामी ने दूध में जहर मिलाकर बच्चों को पिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। महिला बच्चों को उसी हालत में छोड़कर भाग गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला शनिवार अलसुबह प्रकाश में आया। प्रथम दृष्टया पति के साथ कलह के चलते वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है। मृतकों में छह साल का लड़का अजय और चार साल की लड़की कार्निका है। कुण्ड्रात्तूर पुलिस ने बच्चों के पिता की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विजय (३२) अपनी पत्नी अभिरामी (२५) और दो बच्चे अजय (६) और कार्निका (४) के साथ कुण्ड्रात्तूर के मुनराम कलालै इलाके में रहते हैं। विजय निजी बैंक में हाउसिंग लोन विभाग में काम करता है। आठ साल पहले विजय और अभिरामी का विवाह हुआ था।
पुलिस के अनुसार विजय शुक्रवार सुबह ऑफिस चला गया और ऑफिस के काम से कहीं और चला गया। रात में घर नहीं लौट सका। शनिवार सुबह करीब पांच बजे घर लौटा। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। ताला लगा हुआ था। विजय दूसरी चाबी से ताला खोलकर अंदर गया तो उसके होश उड़ गए। उसके दोनों बच्चे अजय और कार्निका बिस्तर पर मृत पड़े थे। अभिरामी की गैर-मौजूदगी पर उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। आनन-फानन में उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पूछताछ के बाद शवोंं को पोस्टमार्टम के लिए केएमसी अस्पताल भेजा गया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि विजय और अभिरामी के बीच पिछले कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। दरअसल अभिरामी ने कुछ दिन पहले उसी इलाके में रहने वाले सुंदरम के साथ दोस्ती कर ली थी। जब विजय को इसकी भनक लगी तब उसने उसे समझाया और सुंदरम से दूर रहने को कहा। इस बाबत दोनों में रोजाना झगड़ा होता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो