scriptपत्नी ने पति के घर चोरी करवा दिए लाखों के गहने और नगदी | Woman robs own house, arrested with lover | Patrika News
चेन्नई

पत्नी ने पति के घर चोरी करवा दिए लाखों के गहने और नगदी

-पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार

चेन्नईFeb 15, 2019 / 01:15 pm

PURUSHOTTAM REDDY

Woman,arrested,House,lover,

पत्नी ने पति के घर चोरी करवा दिए लाखों के गहने और नगदी

चेन्नई. अक्सर कहा जाता है कि धोखा अपने ही देते हैं पर यह मामला जरा हटकर है, जिसमें पत्नी ने ही पति को ५ लाख नगदी और लाखों के जेवरात की चपत लगा दी। कोटुरपुरम के हाउसिंग बोर्ड निवासी भास्कर के शिकायत के बाद सथानीय पुलिस ने उसकी पत्नी देवी (३८) और उसके प्रेमी अर्जुन (३८) को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पत्नी ने कबूल की है कि उसने ही प्रेमी के साथ पति के घर से चोरी की ताकि वे अपनी जिंदगी बसा सकें। पुलिस ने चोरी के मामले पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि भास्कर मछली विके्रता है। पेशे से मछली विक्रेता अर्जुन भी उसका दोस्त था। दोनों मिलकर स्थानीय बाजार में मछली बेचते थे। इसी बीच अर्जुन ने भास्कर की पत्नी के साथ अवैध संबंध बना लिए थे। जब भास्कर को दोनों के संबंधों के बारे में भनक लगी तो उसने देवी को फटकारा लेकिन दोनों ने अवैध संबंध जारी रखा। उसके बाद भास्कर देवी से अलग हो गया और अलग कमरा लेकर रहने लगा। बुधवार को भास्कर काम पर गया था। इसी बीच देवी ने अपने प्रेमी अर्जुन के साथ मिलकर ताले की दूसरी चाबी बनवाई और भास्कर के घर से लाखों रुपए के सोने के गहने और नगदी चोरी कर भाग गए। भास्कर जब वापस लौटा तो उसने देखा घर में चोरी हो चुकी है। देवी पर उसका संदेह गया और उसने पुलिस में शिकायत की। शिकायत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Home / Chennai / पत्नी ने पति के घर चोरी करवा दिए लाखों के गहने और नगदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो