scriptTN : आग लगने से महिला की मौत | Women died due to fire | Patrika News

TN : आग लगने से महिला की मौत

locationचेन्नईPublished: Sep 06, 2019 03:56:33 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Tamilnadu के एण्णूर में आग Fire लगने की वजह से एक महिला की मौत died हो गई। महिला की पहचान जेबा (32) के रूप में की गई है जो यासीन की पत्नी थी।

TN : आग लगने से महिला की मौत

TN : आग लगने से महिला की मौत

चेन्नई. एण्णूर में आग fire लगने की वजह से एक महिला की मौत death हो गई। महिला की पहचान जेबा (32) के रूप में की गई है जो यासीन की पत्नी थी। यासीन निजी कंपनी में कार्यरत है और जेबा एक निजी स्कूल में बतौर शिक्षक काम करती थी। दोनों को चार साल का लडक़ा नेल्सन भी है जो उसी स्कूल में पढ़ता है।
सूत्रों के मुताबिक नेल्सन को स्कूल से कोई प्रोजेक्ट कार्य मिला था, जिस पर जेबा काम कर रही थी। इस प्रोजेक्ट में वह मोमबत्ती, थर्मोकोल और केरोसिन का इस्तेमाल कर रही थी। काम के दौरान केरोसिन उसकी साड़ी पर गिर गया। जब वह उसके डिब्बे को उठा रही थी तभी मोमबत्ती से उसकी साड़ी में आग लग गई। वह चीखने-चिल्लाने लगी तो उसका पति उसे बचाने आया जिससे वह भी बुरी तरह से झुलस गया। आस-पास के लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। एन्नूर दमकल मौके पर पहुंची लेकिन तक तब काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को केएमसी और उसके पति को ईलाज के लिए भर्ती कराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो