मुख्य अतिथि ने विद्यासागर शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित महिला महाविद्यालय और महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश की उन्नति में सहयोग देने का आव्हान किया। जब महिलाएं शिक्षित होंगी तो राष्ट्र का उत्थान होगा और सामाजिक संरचना में भी सुधार संभव है।
उन्होंने कहा देश के विकास में महिलाओं का योगदान बढ़ रहा ह। यदि सभी क्षेत्रों में महिलाएं अग्रणी रह कर काम करें तो भारत एक विकसित देश की श्रेणी में अपना नाम दर्ज करवा सकता है।
प्रिंसिपल ने सभी स्नातक और स्नातकोत्तर छात्राओं को डिग्री का मूल्य समझने और डिग्री प्राप्त कर उसके सदुपयोग के लिए शपथ दिलवाई। पत्राचारक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।