scriptwater crisis : भगवान से आस, बारिश की कामना के लिए यज्ञ | yajna for rain in tamilnadu | Patrika News

water crisis : भगवान से आस, बारिश की कामना के लिए यज्ञ

locationचेन्नईPublished: Jun 23, 2019 05:02:34 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

water crisis : पानी के देवता को खुश करने के लिए लाख जतन होने लगे हैं। जलगण्डेश्वर शिवमंदिर में वरुण यज्ञ के जरिए देवता को खुश करने की कोशिश हुई।

yajna for rain in tamilnadu

water crisis : भगवान से आस, बारिश की कामना के लिए यज्ञ

वेलूर. अब आस इन्द्र पर टिकी है। पेयजल किल्लत Water crisis से लोगों ने अपने हथियार डाल दिए हैं और भगवान की शरण ले ली है। लोगों को इस बात का भरोसा है कि अब ईश्वर ही उनकी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं। लोगों में अब यकायक भगवान के प्रति विश्वास जाग गया है। रातोंरात मंदिरों में यज्ञ-कीर्तन yajna for rain होने लगे हैं। पंडितों को दान-दक्षिणा दी जा रही है। प्रदेश सरकार के फरमान के बाद मंदिरों में जप होने लगे हैं।

पानी के देवता को खुश करने के लिए लाख जतन होने लगे हैं। जलगण्डेश्वर शिवमंदिर में वरुण यज्ञ के जरिए देवता को खुश करने की कोशिश हुई। प्रदेश सरकार के दो काबिना मंत्री भी इस यज्ञ में शामिल हुए। राज्य सरकार को भरोसा है कि अब प्रदेश में पानी की किल्लत water crisis को भगवान की पार लगा सकते हैं। यज्ञ करेंगे तो भगवान खुश होंगे और इन्द्र बरस जाएंगे। तमिलनाडु सरकार के वाणिज्य मंत्री के.सी.वीरमणि एवं नीलोफर कबिल भी इस शामिल हुई।

पानी की किल्लत बढ़ी, लग रही लम्बी कतारें

yajna for rain in tamilnadu

नेल्लोर. पानी की किल्लत water crisis बढ़ती जा रही है। हर इलाके में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोग दिनभर पानी के लिए इधर-उधर चक्कर काटने को मजबूर हैं बावजूद पूरा पानी मिल नहीं पा रहा है। पानी के चलते लोगों की दिनचर्या ही बदल गई है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी लोगों की मदद के लिए आगे आई है और कई कॉलोनियों में टैंकरों की व्यवस्था की है। महंगी दरों में लोग पानी खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। समय पर पानी के टैंकर भी नहीं मिल पा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो