बकस्वाहा को मिली ज्यादा राशि
जनपद पंचायत बकस्वाहा में 13 नवीन तालाब निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसकी लागत 2 करोड़ 32 लाख रुपए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार राजनगर जनपद पंचायत के अंतर्गत 7 नवीन तालाब कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिनकी 1 करोड़ 52 लाख 40 हजार रुपए स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार जनपद पंचायत नौगांव के अंतर्गत 6 नवीन तालाब को स्वीकृति प्रदान की गई है जिसकी राशि 68 लाख 78 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। लवकुशनगर जनपद के अंतर्गत 14 नवीन तालाब निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसकी राशि 3 करोड़ 37 लाख 66 हजार रुपए स्टीमेट में स्वीकृत की गई है।

गौरिहार में होंगे कम काम
गौरिहार जनपद के तहत 4 काम स्वीकृत किए गए हैं। इसकी राशि 51 लाख 29 हजार है। इसके अलावा छतरपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत गठेवरा में एक चेकडेम स्वीकृत किया गया है। एवं वाटर शेड के तहत चयनित तालाबों में से 4 तालाबों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसकी राशि 58 लाख 29 हजार रुपए है। इसी प्रकार बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत स्वीकृत स्टापडेम की संख्या 3 है।

चेकडैम भी बनेंगे
श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबन मिशन के तहत छतरपुर जनपद के अंतर्गत चार चेकडेम एवं दो तालाबों का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। जिसकी अनुमानित स्वीकृति एक करोड़ 10 लाख रुपए स्वीकृति प्रदान कीग ई है। जिलापंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में जलसंरक्षण के लिए विभिन्न जनपदों में नवीन तालाब एवं चेकडेमों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है और बरसात के पहले ये सभी कार्य पूर्ण किए जाएंगे। इन कामों से ग्राम पंचायतों में मजदूरों केा रोजगार मिलेगा एवं जिले से हो रहे पलायन पर रोक लगेगी।