scriptट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से १० लोग घायल, एक नाजुक | 10 injured in tractor trolley overturning, one critical | Patrika News

ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से १० लोग घायल, एक नाजुक

locationछतरपुरPublished: May 07, 2022 07:21:27 pm

Submitted by:

Unnat Pachauri

पुराण पूजन में शामिल होने छतरपुर आ रहे थे लोग

ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से १० लोग घायल, एक नाजुक

ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से १० लोग घायल, एक नाजुक

छतरपुर। पुराण पूजन में शामिल होने छतरपुर आ रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर की ट्रॉली मातगुवां के पास हाईवे में पलट गई। घटना में १० लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की हालात नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस द्वारा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार गुलगंज थाना क्षेत्र के टपरियन गांव से यादव परिवार के करीब ३० सदस्य ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर शुनिवार को सुबह छतरपुर राधिका गार्डन पुराण पूजन में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में करीब १०.२० बजे मातगुवां के पास अचानक ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। जिससे उसमें बैठे सभी लोग गए। वहीं घटना को देख राहगीरों द्वारा लोगों को बचाने की कोशिश की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस और पुलिस वाहनों से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि घटना में १० लोग घायल हुए हैं। घायलों में लड्डू यादव (३०), पावर्ती यादव (४०), प्रेमवती (४०), दलू (५०), रामसिंह (१६), हेमवति (१०), सीमा (२५), लीला (२८), मानवेद्र (१) व गेंदाबाई यादव (४५) घायल हो गए। वहीं गेंदाबाई यादव की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। बाकी सभी को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। वहीं थाना प्रभरी ने बताया कि मामले में अभ्ीा घायलों को इलाज के लिए भेजा है। इस मामले जांच की जाएगी।
ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से १० लोग घायल, एक नाजुक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो