scriptओबीसी आरक्षण नहीं होने से छतरपुर नगरपालिका के 10 वार्ड हो जाएंगे सामान्य | 10 wards of Chhatarpur will become normal due to no OBC reservation | Patrika News

ओबीसी आरक्षण नहीं होने से छतरपुर नगरपालिका के 10 वार्ड हो जाएंगे सामान्य

locationछतरपुरPublished: May 17, 2022 05:53:36 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

ओबीसी पुरुष के लिए 5 और महिला के लिए 5 वार्डो का हुआ था आरक्षणमहाराजपुर नगरपालिका में भी बदलेगा समीकरण, बढ़ जाएंगे 4 अनारक्षित वार्ड

50 फीसदी महिला आरक्षण पर भी पड़ेगा फर्क

50 फीसदी महिला आरक्षण पर भी पड़ेगा फर्क

छतरपुर। ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जिले की छतरपुर व महाराजपुर नगरपालिका के वार्डो का समीकरण बदल गया है। छतरपुर में नगरपालिका अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया था, जो अब अनारक्षित हो जाएगा। वहीं, जिले की दूसरी सबसे बड़ी नगरपालिका नौगांव फ्री टू ऑल है, यानि अनारक्षित है। जबकि महाराजपुर नगरपालिका अनूूसचिति जाति के लिए आरक्षित रहेगी।
50 फीसदी महिला आरक्षण पर भी पड़ेगा फर्क
छतरपुर के 40 और महाराजपुर नगरपालिका के 15 वार्डो का आरक्षण किया गया। छतरपुर में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए 20 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिसमें से 3 वार्ड अनूसूचित जाति महिला और 5 वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए थे। लेकिन अब ये वार्ड अनारक्षित हो जाएंगे। महाराजपुर नगरपालिका के 15 वार्डो में से 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिसमें से अनूसूचित जाति महिलाओं के लिए 2 और ओबीसी महिला के लिए 2 वार्ड आरक्षित किए गए थे। लेकिन अब ये दो वार्ड भी अनारक्षित होंगे।
छतरपुर नगरपालिका बदल गई तस्वीर
छतरपुर नगरपालिका के 40 वार्डो का आरक्षण 2020 में किया गया था। जिसमें से अनूसूचित जाति के लिए वार्ड नंबर 5,12,18,30 और 37 सुरक्षित किया गया है। जिसमें से अनूसूचित जाति महिला के लिए वार्ड नंबर 18,37 और 12 आरक्षित हुए हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड नंबर 14,19,20,25,29,32,33,34,36, 40 और ओबीसी महिला के लिए वार्ड नंबर 14, 20, 29,33 और 40 नंबर वार्ड आरक्षित हुए थे। लेकिन अब ये 10 वार्ड अनारक्षित हो जाएंगे। अब अनारक्षित महिलाएं वार्ड नंबर 1,4,7,10,11,15,16,22,28,35,38,39 से चुनाव लड़ सकेंगी। जबकि वार्ड नंबर 1,2,3,4,6,7,8,9,10,11,13,15,16,17,21,22,23,24,26,27,28,31,35,38,39 अनारक्षित होने के साथ ही वार्ड नए दस वार्ड भी अनारक्षित होंगे।
महाराजपुर में वार्ड आरक्षण की ये रहेगी स्थिति
15 वार्ड वाली महाराजपुर नगरपालिका के वार्डो का भी आरक्षण किया गया है। जिसमें से अनूसूचित जाति वर्ग के लिए वार्ड नंबर 3,9,12 आरक्षित किए गए हैं, जिसमें अनूसूचित जाति महिला के लिए वार्ड नंबर 9 और 13 सुरक्षित किए गए हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड नंबर 5,6,14 और 15 आरक्षित किए गए थे, जिसमें से ओबीसी महिलाओं के हिस्से में वार्ड नंबर 6 और 14 आया था। लेकिन अब ये वार्ड भी अनारक्षित होंगे। इसके साथ ही अनारक्षित वर्ग की महिलाएं वार्ड नंबर 1,7,8 और 10 से भी चुनाव लड़ सकेंगी। वहीं वार्ड नंबर 1,2,4,7,8,10,11,13 अनारक्षित रहेंगे।
फैक्ट फाइल
छतरपुर नगरपालिका
अनूसूचित जाति – 05,30
अनूसूचित जाति महिला- 12,18,37
अनारक्षित- 2,3,6,8,9,13,17,21,23,24,26,27,31,14,19,20,25,29,32,33,34,36, 40
महिला-1,4,7,10,11,15,16,22,28,35,38,39

महाराजपुर नगरपालिका
अनूसूचित जाति – 3
अनूसूचित जाति महिला- 9,12
अनारक्षित- 2,4,11,13, 5,15
महिला-1,7,8,10,6,14

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो