script63 केन्द्रों पर 13 हजार लोगों को लगाई गई वैक्सीन | 13 thousand people were given vaccine at 63 centers | Patrika News

63 केन्द्रों पर 13 हजार लोगों को लगाई गई वैक्सीन

locationछतरपुरPublished: Jul 29, 2021 09:21:04 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

बारिश के वाबजूद केन्द्रों पर उमड़े लोगआज 10 केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं को लगेगा टीका

बारिश के वाबजूद केन्द्रों पर उमड़े लोग

बारिश के वाबजूद केन्द्रों पर उमड़े लोग

छतरपुर। जिले में गुरुवार को 63 केन्द्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। बारिश के कारण परेशानी के वाबजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। शाम पांच बजे तक 13 हजार 16 लोगों को टीका लगाया गया। जिले में अब वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा 5 लाख 67 हजार 167 हो गई है। जिसमें से 4 लाख 92 हजार 332 लोगों को पहली वैक्सीन लगाई गई है। वहीं, 74 हजार 835 लोगों को अब तक दूसरा डोज लगाया गया है। जिसमें 18 से 44 आयु वर्ग के 295836, 45 से 60 आयु वर्ग के 158681 और 60 वर्ष से अधिक आयु के 112650 लोग शामिल है।
दोपहर में बढी भीड़
सुबह 10 बजे 11 बजे तक 63 केन्द्रों पर कुल 689 लोगों को कोविशिल्ड का पहला और दूसरा डोज व को-वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया गया। वहीं, 11 से 12 बजे के बीच 1452 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि 12 से 1 बजे के बीच 1933 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, दोपहर 1 से 2 बजे के बीच 2281 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद दोपहर 2 से 3 बजे के बीच 2331 लोगों को टीका लगा। वहीं, दोपहर 3 से 4 बजे के बीच 2404 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि 4 बजे से पांच बजे के बीच 1714 लोग कोविड टीका के सुरक्षा चक्र में शामिल हो गए।
पुरुषों व महिलाओं के बीच 1 लाख का अंतर
जिले में अब तक कुल 5 लाख 67 हजार 167 लोगों को टीका लगाया गया है। जिसमें 3 लाख 30 हजार 14 पुरुष और 2 लाख 37 हजार 15 महिलाएं शामिल हैं। इस तरह से जिले में टीका लगवाने के मामले में पुरुषों की संख्या महिलाओं से 1 लाख ज्यादा है। वैक्सीनेशन के इस अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में कोविड टीकाकरण केवल गर्भवती महिलाओं का किया जाएगा। जिला ्अस्पताल समेत 10 केन्द्रों पर टीका लगाया जाएगा। वहीं, बच्चों का जनरल वैक्सीनेशन किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो