scriptvideo-चार महिलाओं वाले 15 सदस्ययी डकैत गिरोह ने मचाया आतंक | 15 gang members of four women attacked terrorists | Patrika News

video-चार महिलाओं वाले 15 सदस्ययी डकैत गिरोह ने मचाया आतंक

locationछतरपुरPublished: Mar 21, 2019 07:48:13 am

Submitted by:

Neeraj soni

– अब तक पांच लोगों के साथ 15 सदस्ययी गिरोह कर चुका मारपीट, किसानों ने रात में खेतों पर जाना छोड़ा- करीब 15 पन्द्रह लोगों की डकैत गिरोह में चार महिलाएं भी हैं शामिल

 So far 15 people have been gang-raped by five people, farmers left the fields at night

Chhatarpur

नीरज सोनी
छतरपुर/ घुवारा। जिले के उपथाना घुवारा अंतर्गत अज्ञात सशस्त्र डकैत गिरोह की दस्तक से दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले दो सप्ताह में आधा दर्जन लोगों को यह गिरोह निशाना बना चुका है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में यह गिरोह घूम रहा है। डकैत गिरोह में चार महिलाओं के शामिल होने की बात भी सामने आई है। उधर क्षेत्र के लोग डकैतों के मूवमेंट से दहशत में है। किसान खेतों पर रात में रखवाली के लिए नहीं रुक पा रहे हैं। लोग अकेले निकलने में दिन के समय भी डर रहे हैं। उधर पुलिस की गश्त रात में नहीं होने से डकैत गिरोह लोगों पर लगातार हमले कर रहा है। इस डकैत गिरोह के द्वारा पहले एक व्यक्ति को मारने की घटना सामने आई थी इसके बाद दूसरी, तीसरी और बीती रात चौथी घटना के रूप में एक महिला समेत एक नवयुवक को रात में घर से बाहर लघुशंका के लिए निकलने पर मारपीट की घटना सामने आई है। समूचे क्षेत्र में दहशत फैला रहे डकैत गिरोह ने अब तक पाँच लोगों के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की हैं। जिसमें तीन लोगों को तो खेत की रखवाली करते समच रात में मारपीट की गई है। इसके अलावा बीती रात करीब 1 बजे के आसपास ग्राम बंधा में नकाबपोश डकैत गिरोह के लोगों ने अपने बच्चे को घर से बाहर लघुशंका कराने निकली महिला सहित 16 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद उनके जेवरात लूट ले गए।
जेवरात लूटकर घर में बंद कर गए :
डकैतों ने महिला पार्वती लोधी के मुंह पर तमांचा मारते हुए राजाराम लोधी और जगन लोधी का घर बताने के लिए कहा। इन दोनों को सुजाराबांध का ज्यादा मुआवजा मिला है। जिसमें महिला ने जब जानकारी नहीं होने की बात कही तो डकैतों ने गोली मारने की धमकी दी। इस पर महिला उनके सामने गिड़गिड़ाई तो डकैतों ने महिला से सोने व चांदी के गहनों में पायल, मंगलसूत्र, पांचाली, अनार दानी, और करधनी समेत 20 हजार रुपए नगदी लूट ले गए। आरोपी वारदात के बाद महिला और उसके बच्चे को घर में बंद करके बाहर से दरवाजा लगा गए। पीडि़त महिला ने बुधवार को पुलिस उपथाना घुवारा आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि इस डकैत गिरोह में एक दर्जन से भी अधिक लोग शामिल हैं। इनमें से उसकेे घर के अंदर चार महिलाएं और एक पुरुष घुसे थे और बाकी के लोग बाहर खड़े होकर पहरा दे रहे थे। गिरोह के सभी पुरुष और महिलाएं अपने चहरे पर नकाब पहने हुए थे जिससे किसी का भी चेहरा नहीं पहचान सकी।
तीन दिन पहले ग्राम चंदौली में भी घुसे डकैत :
क्षेत्र के ग्राम चंदौली के जगदीश सिंह घोषी, अमित सिंह घोषी और मिठ्ठू तिवारी ने बताया कि यही डकैत गिरोह हमारे गांव में भी विगत तीन दिन पहले घुस आए थे। लेकिन उनके इरादे कामयाब नहीं हो पाए थे क्योंकि उस वक्त अधिकांश लोग अपने घरों में जाग रहे थे और शोरगुल सुनकर डकैत गांव से भाग गए थे। वहीं पांच दिन पहले ग्राम बछरावनी के अंकुल सिंह घोषी पिता अरविन्द सिंह घोषी के नदी किनारे स्थित कुआं पर रात के समय नकाबपोश एवं हथियारों से लैश एक दर्जन के करीब डकैत पहुंचे थे। जहां पर खेत की रखवाली करने के लिए अंकुल सिंह अकेला झोपड़ी में सो रहा था। पहले तो डकैतों ने अंकुल को नींद से जगाया और फिर किसी देशपाल सिंह के कुआं की जानकारी मांगने लगे। इस पर भोले-भाले अंकुल ने हाथ का इशारा करते हुए उस तरफ कुआं होने की बात कही, जिस पर डकैतों ने युवक से कहा तुम साथ में चलो और हम सभी को देशपाल सिंह के कुआं तक छोड़ आओ। लेकिन युवक ने रात अधिक होने और डर की वजह से मना कर दिया। इस पर डकैतों ने अंकुल सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट कर भाग निकले थे। इसके अलावा डकैतों द्वारा ग्राम कचरा में भी खेत पर सो रहे एक अहिरवार समाज के व्यक्ति के साथ मारपीट करने की बात सामने आई है। वहीं नगर के टीकमगढ़ रोड स्थित एक व्यक्ति के कुआं पर बनी झोपड़ी में सो रहे युवक को जगाकर उससे पीने के लिए पानी माँगा गया। युवक ने देखा कि यह तो काफी लोग हैं, इस पर युवक ने बोर से एक गुंडी पानी भरा और उन्हें दे दिया। उन सभी डकैतों ने वही खेत की मेड़ पर बैठकर शराब भी पी और अपने साथ में पॉलिथीन में रखा तला हुआ मुर्गा भी खाया और इसके बाद निकल गए। यह देखकर युवक बहुत घबरा गया था। युवक ने बताया कि इस गिरोह में कुल 15 लोग थे जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं।सभी लोग अपने चहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे और महिलाएं भी जींस का पेंट और शर्ट पहने हुए थीं।
खेत पर रह रहे एक परिवार को भी निशाना बनाना चाहा :
ग्राम चंदौली निवासी मोहर सिंह, खिलान सिंह, संतोष सिंह अपने बाल बच्चों समेत अपने कुआं पर बने घर में रह रहे थे, लेकिन विगत छह दिन पहले रात्रि को डकैत गिरोह अपना निशाना बनाने के लिए वहां पर भी गया था। जैसे ही डकैतों ने घर के दरवाजे पर दस्तक की तो मोहर और खिलान नींद से उठकर दरवाजा खोलने के लिए दरवाजे के पास पहुंचे और दरवाजे में से छाककर देखा तो कुछ लोग बाहर हाथों में हथियार लिए खड़े हैं। इस पर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कुछ समय पश्चात डकैत वहां से भाग गए। अगले दिन सुबह यह परिवार दहशत के कारण अपनी महिलाओं एवं बच्चों समेत घर खाली कर अपने गांव चंदौली पहुंच गए और वहीं रहने लगे।
खबर मिली है, पुलिस बल भेजा जा रहा है :
इस तरह के किसी गिरोह के मूवमेंट की जानकारी लगी है। अभी भगवां थाना प्रभारी को बुलाकर पूछताछ की गई है। उन्होंने भी पुष्टि की है। उस क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जा रही है। मैं भी वहां जा रहा हूं, पुलिस बल भेजकर सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा।
– तिलक सिंह, एसपी छतरपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो