script26 year old boy shot widow woman in chhatarpur | नापाक इरादों में नाकामयाब हुआ तो विधवा महिला को उतारा मौत के घाट | Patrika News

नापाक इरादों में नाकामयाब हुआ तो विधवा महिला को उतारा मौत के घाट

locationछतरपुरPublished: Feb 23, 2023 05:47:52 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

26 साल का युवक महिला को कई दिनों से संबंध बनाने के लिए कर रहा था परेशान..

chhatarpur_1.jpg

छतरपुर. छतरपुर में एक विधवा महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या करने का आरोप महिला के ही गांव के रहने वाले एक 26 साल के युवक पर है जो वारदात के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि सनकी शराबी युवक लंबे समय से महिला को संबंध बनाने के लिए परेशान कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की धमकी दी थी और फोन बंद कर लापता हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.