छतरपुर

911 सैंपल में 27 पॉजिटिव मिले, स्वस्थ होने पर 18 डिस्चार्ज

जिले में अब एक्टिव केस 194

छतरपुरJan 13, 2022 / 07:14 pm

Dharmendra Singh

जिले में अब एक्टिव केस 194


छतरपुर। गुरुवार को जिले के 911 सैंपल की रिपोर्ट आई। आरटीपीआर के 863 सैंपल और एंटीजन किट के 48 सैंपल में से आरटीपीसीआर के 27 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं गुरुवार को स्वस्थ होने पर 18 पॉजिटिवों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब कोविड के एक्टिव केस 194 रह गए हैं। गुरुवार को जिले में पॉजिटिविटी दर घटकर 2.96 प्रतिशत हो गई। वहीं, 1472 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी शेष है।
यहां मिले संक्रमित
गुरुवार को छतरपुर शहर के पुराने रोजगार कार्यालय के पास, नगरसिंहगढ़ पुरवा, बड़कुल चौक, चौबे कॉलोनी, सनसिंटी कलोनी, सिंचाई कॉलोनी समेत कुल 12 पॉजिटिव शहर में मिले। वहीं खजुराहो-राजनगर इलाके में विद्याधर कॉलोनी, पुरानी बस्ती, राजनगर, लखेरी राजगनर, धमना, चंद्रनगर, जटकरा, बमीठा और दुपरिया में कुल 13 पॉजिटिव मिले। जबकि नौगांव में वीरेन्द्र कॉलोनी, मऊसहानियां में दो पॉजिटिव पाए गए।

मास्क वितरित कर किया लोगों को जागरूक
शहर के दो सामाजिक संगठनों पर्यावरण संरक्षण समिति एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन व चरण पादुका सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा छत्रसाल चौक पर लोगों को मास्क वितरित करते हुए कोरोना से बचने और कोविड उपयुक्त नियमों को अपनाने की अपील की गई। पर्यावरण संरक्षण समिति के उमाकांत महतों ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर काफी व्यापक है इससे बचने के लिए मास्क एक कारगर उपाय है। शहर के लोग लापरवाही न करें इसलिए उन्हें मास्क वितरित किए जा रहे हैं।
विवेकानंद को नमन कर बांटे मास्क
इसी तरह नगर के बिजावर नाका स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन चरण पादुका सेवा समिति के पदाधिकारी ने माल्यार्पण किया। इसके उपरांत छत्रसाल चौराहा डाकखाना पुलिस सहायता केन्द्र के पास एसडीएम यूसी मेहरा के नेतृत्व में ऐसे समस्त नागरिकों को मास्क वितरित किए। इस अवसर पर शंकरलाल सोनी, जिला अध्यक्ष प्रभात तिवारी, प्रांतीय सहसचिव चंद्रशेखर जैन, शैलेन्द्र जैन, मुकेश गुप्ता, निर्मल जैन, आकाश जैन, दीपक गुप्ता, राजाराम सिंह, प्रेमनारायण मिश्रा, सुरेन्द्र अग्रवाल मौजूद रहे।

Home / Chhatarpur / 911 सैंपल में 27 पॉजिटिव मिले, स्वस्थ होने पर 18 डिस्चार्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.