script

सिविल सर्जन समेत 71 पॉजिटिव मिले, 550 हुए एक्टिव केस

locationछतरपुरPublished: Apr 14, 2021 07:13:32 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

स्वस्थ होने पर 48 डिस्चार्ज

जिला मुख्यालय में मिले 58 मरीज

जिला मुख्यालय में मिले 58 मरीज

छतरपुर। जिले में कोरोना के मामलों में तेजी से बढोत्तरी जारी है। बुधवार को 11 अप्रेल के 209 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई,जिसमें 70 पॉजिटिव पाए गए। वहीं मंगलवार की देर रात भी एंटीजन किट से 27 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा बुधवार को एंटीजन किट से जांच में सिविल सर्जन डॉ. आरपी पांडेय भी संक्रमित पाए गए। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2868 हो गई है। जिसमें से 550 केस एक्टिव हैं। एक्टिव मरीजों में 491 का होमआइसोलेशन और 37 मरीजों का जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। वहीं, स्वस्थ होने पर होम आइसोलेशन से 48 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अबतक कुल 2283 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जिला मुख्यालय में मिले 58 मरीज
मंगलवार की देर रात एंटीजन किट के 81 सैंपल में से 27 और बुधवार को बीएमसी की रिपोर्ट में 209 सैंपल में 70 और एंटीजन किट से बुधवार की दोपहर 1 मरीज संक्रमित मिले। 24 घंटे के अंदर मिले 97 पॉजिटिवों में सबसे ज्यादा 58 पॉजिटिव जिला मुख्यालय छतरपुर में मिले। जिला मुख्यालय में सीताराम कॉलोनी, सनसिटी, शुक्लाना मोहल्ला, रामजी नगर, छत्रसाल नगर, नगरसिंगगढ़ पुरवा, सागर रोड, बजरंगनगर, सटई रोड, पेप्टेक टाउन, चौबे कॉलनी लोकनाथपुरम,शांतिनगर में संक्रमित मिले। इसके बाद खजुराहो में 24, बड़ामलहरा में 6, गौरिहार में 2, ईशानगर व बक्स्वाहा में 1 और गोरिहार में 2 पॉजिटिव मिले। खजुराहो में सेवाग्राम में संक्रमितों की संख्या बढ़ी है।
626 सैंपल पेडिंग
बुधवार को जिले से भेजे गए 279 सैंपल समेत अब बीएमसी में 626 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है। जिले से अबतक कुल 83165 सैंपल भेजे गए, जिसमें से 2868 पॉजिटिव, 79246 निगेटिव पाए गए। वहीं अबतक 425 सैंपल रिजेक्ट भी हुए हैं। बुधवार को होमआइसोलेशन में 89 मरीजों को रखा गया, जबकि अभी तक कुल 1444 लोग होम आइसोलेशन पर इलाज करा चुके हैं। जिसमें से 491 अभी भी इलाजरत हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो