scriptसुबह 9.30 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ता छोडऩे लगे मतगणना केन्द्र | 9.30 am, Congress workers quit counting centers | Patrika News

सुबह 9.30 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ता छोडऩे लगे मतगणना केन्द्र

locationछतरपुरPublished: May 23, 2019 11:26:39 am

Submitted by:

Dharmendra Singh

11 बजे टीकमगढ़ से भाजपा उम्मीदवार पहुंचे छतरपुर के मतगणना केन्द्रमतगणना केन्द्र पर बढऩे लगी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़

loksabha election result 2019

loksabha election result 2019

छतरपुर। खजुराहो लोकसभा सीट के लिए सुबह 8 बजे मतगणना शुरु हुई। पहले राउंड से ही भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा कांग्रेस की कविता से आगे हो गए। भाजपा की बढ़त हर राउंड बढ़ती ही चली गई। सुबह 9.30 बजे तक भाजपा उम्मीदवार 23 हजार मतों से आगे हुए तो कांग्रेस के कार्यकर्ता एक्सीलेंस स्कूल में बने मतगणना केन्द्र से जाने लगे। मतगणना का दौर जैसे-जैसे आगे बढ़ा, भाजपा प्रत्याशी की बढ़त का मार्जिन भी बढ़ता चला गया। सुबह 11 बजे तक भाजपा उम्मीदवार कांग्रेस से 1 लाख मतों से ज्यादा से आगे निकल गए।
डॉ. वीरेन्द्र कुमार पहुंचे
इधर,टीकमगढ़ लोकसभा उम्मीदवार डॉ. वीरेन्द्र कुमार की बढ़त 90 हजार से उपर जाने पर वे छतरपुर के मतगणना केन्द्र पहुंचे। उनके साथ भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी मतगणना केन्द्र पहुंचे। खजुराहो व टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने मतदान केन्द्र से दूरी बना ली।
नाश्ता छोड़कर चले गए कांग्रेसी
छतरपुर के एक्सीलेंस स्कूल के मतगणना केन्द्र पर खजुराहो व टीकमगढ़ लोकसभा के भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त की घोषणा के साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां से जाना शुरु हो गए। यहां तक की कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग दरा दिए गए नाश्ता के पैकेट तक छोड़ कर चले गए। कांग्रेस कार्यकताओं के ब्रेक फास्ट का स्वाद भी भाजपा के कार्यकताओं ने चखा। तेज गर्मी के बावजूद भाजपा नेताओं का उत्साह देखते बन रहा था।
शहर की सड़के सूनी
लोकसभा चुनाव के परिणाम को जानने के लिए लोग घरों में ही टीवी के सामने जमे रहे। गली-मोहल्लों के नुक्कड़ पर लोगों की भीड़ जुटी रही और मतगणना के परिणामों को लेकर लोग चर्चा करते नजए आए। हालांकि, शहर की सड़क सूनी रही, मतगणना केन्द्र व उसके बाहर भाजपा कार्यकताओं के अलावा केवल मतदान व सुरक्षा कर्मी ही नजर आए।
सुबह 7 बजे खुला स्ट्रांग रूम
मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई, लेकिन स्ट्रांग रूम सुबह 7 बजे खोला गया। स्ट्रांग रूम खोलने के दौरान सभी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद रहे। इनके अलावा चुनाव आयोग के प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूद में स्ट्रांग रूम की सील खोली गई। इसके बाद मतगणना स्थल पर स्थित स्ट्रांग रूम से सील्ड इवीएम को विधानसभा क्षेत्रवार निर्धारित मतगणना कक्षों में नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारी द्वारा सहायक रिटर्निंग ऑफीसर के पास टेबिलवार भेजी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो