scriptखेत पर काम कर रहे किसान को अज्ञात लोगों ने मारी गोली | A Farmer shot by unknown people in Chhatarpur | Patrika News

खेत पर काम कर रहे किसान को अज्ञात लोगों ने मारी गोली

locationछतरपुरPublished: Sep 18, 2015 10:54:00 pm

गुलगंज थाना क्षेत्र के बिलवारा गांव में अज्ञात लोगों ने एक किसान को गोली मार दी। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।

Shot

Shot

छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र के बिलवारा गांव में अज्ञात लोगों ने एक किसान को गोली मार दी। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।

जानकारी के अनुसार किसान राजकुमार शर्मा (40) अपने खेत पर था तभी अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चला दी। गोली राजकुमार के पैर में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। खेत पर काम कर रहे अन्य किसानों ने घटना के बारे में राजकुमार के परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे तत्काल गुलगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दूसरी ओर पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। थाना प्रभारी अवनीश पांडे ने बताया कि ऐसी आशंका है कि सिंचाई पंप स्टार्ट करते वक्त राजकुमार को पंप का हैंडल पैर में लग गया। वह किसी से खुन्नस निकालने के लिए यह कहानी गढ़ रहा है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो