script

महाराजपुर में हुई हत्या का आरोपी कट्टा सहित गिरफ्तार

locationछतरपुरPublished: Sep 13, 2019 01:49:35 am

बीते रोज 5 सितंबर को संजेश नायक और उनके भतीजे अश्वनी नायक के बीच प्लाट के विवाद को लेकर हुई फायरिंग में पुराना पन्ना नाका निवासी ड्राइवर मनोज साहू की मौत हो गई थी। इस मामले में फरार चल रहे अश्वनी नायक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

महाराजपुर में हुई हत्या का आरोपी कट्टा सहित गिरफ्तार

महाराजपुर में हुई हत्या का आरोपी कट्टा सहित गिरफ्तार

महाराजपुर. बीते रोज 5 सितंबर को संजेश नायक और उनके भतीजे अश्वनी नायक के बीच प्लाट के विवाद को लेकर हुई फायरिंग में पुराना पन्ना नाका निवासी ड्राइवर मनोज साहू की मौत हो गई थी। इस मामले में फरार चल रहे अश्वनी नायक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही अश्वनी फरार था। गुरुवार को अश्वनी नायक सवारी माता मंदिर कुस्मा में था। जिसकी मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करके दबोच लिया है। आरोपी के पास से ३१५ बोर का कट्टा और कारतूस जब्त किया गया है। इस मामले में दूसरे पक्ष से संजेश नायक सहित उनके साथियों पर भी मामला दर्ज है। हालांकि पुलिस ने अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं की है। संजेश नायक नगरपालिका छतरपुर में सफाई दरोगा के पद पर कार्यरत है। घटना को अंजाम देने के बार फरार चल रहे आरोपी को पुलिस तलाश रही थी। जिस गुरुवार को गिरफ्तार लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो