scriptAffected villagers of Chhatarpur district will be displaced at 4 place | केन बेतवा लिंक परियोजना: ४ जगह विस्थापित होंगे छतरपुर जिले के प्रभावित ग्रामीण, जमीन चिंहित | Patrika News

केन बेतवा लिंक परियोजना: ४ जगह विस्थापित होंगे छतरपुर जिले के प्रभावित ग्रामीण, जमीन चिंहित

locationछतरपुरPublished: Oct 22, 2023 11:38:45 am

Submitted by:

Dharmendra Singh

छतरपुर जिले के 14 गांव के विस्थापित बसाए जाएंगे, इधर, पन्ना में प्रभावित गांवों की संख्या बढ़ी

केन बेतवा लिंक परियोजना का मुख्य बांध स्थल
केन बेतवा लिंक परियोजना का मुख्य बांध स्थल
छतरपुर. केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रभावितों के विस्थापन की रणनीति पर काम किया जा रहा है। छतरपुर जिले के प्रभावित 14 गांव के ग्रामीणों को चार गांवों में बसाया जाएगा। छतरपुर जिले के 14 गांव विस्थापित किए जा रहे हैं। इन गांवों में भरकुआं, ढोढन, खरियानी, कुपी, मैनारी, पलकोंहा, शाहपुरा, सुकवाहा, पाठापुर, नैगुवां, डुंगरिया, कदवारा, घुघरी बसुधा शामिल हैं। इन गांवों के विस्थापित परिवारों को भैंसखार, राइपुरा, नंदगांयबट्टन और किशनगढ़ में बसाया जाएगा। इन चारों स्थानों पर जमीन को चिह्नित कर लिया गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.