चतुर्थ श्रेणी के 32 अटैचमेंट
सबसे ज्यादा चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के 32 अटेचमेंट थे जिन्हें निरस्त किया है। इनमे से अधिकांश तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दफ्तर में कार्यरत वार्ड व्याय है जिनका अटेचमेंट एक या दो साल पहले ही हुआ था। फार्मासिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, नर्स, स्टोर कीपर सहित तृतीय शेणी के 13 एवं 19 संविदा कर्मियों के अटैचमेंट निरसत किए गए हैं। इसके अलावा 4 रेगुलर की नर्स को भी पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है।

पूर्व सीएमएचओ डॉक्टर पथोरिया के सबसे ज्यादा आदेश
पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय पाथोरिया की पद मुद्रा से सबसे ज्यादा अटैचमेंट के आदेश हुए हैं। इनमे तकरीबन 60 से अधिक कर्मचारी है। स्वास्थ्य विभाग में अब भी कई कर्मियों के अटैचमेंट प्रभावी है जिनकी जानकारी लिपिकों ने सीएमएचओ के समक्ष नही दी।
जिले में सबसे ज्यादा जिला अस्तपाल के डॉक्टर अटैच हैं। इनमें डॉक्टर शालिनी कुशवाहा का हरिजन डिस्पेंसरी, डॉक्टर प्रिया त्रिपाठी बिजावर, डॉक्टर प्रियंका चौहान सीएचसी नोगांव, डॉक्टर अर्पिता शुक्ला, डॉक्टर शांतनु चौहान शामिल हैं। इनमे से अधिकांश डॉक्टर अटैचमेंट के स्थान पर भी नही पहुंच रहे है। पीएचसी लुगासी में पदस्थ डॉक्टर विशाल श्रीवास्तव जिला अस्पताल में पदस्थ हैं। ऐसे कई डॉक्टर और है जो अटेचमेंट में कार्य कर रहे हैं।
इनका कहना है
संचालनालय के आदेश पर अटैचमेंट निरसत किये है अगर कोई कर्मी नियम विरुद्ध कार्य कर रहा है तो उसका अटैचमेंट निरस्त किया जाएगा। डॉक्टरों को अभी कार्य प्रभावित न हो इसलिए नही हटाया है इनके आदेश जल्द होंगे।
डॉक्टर लखन तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी छतरपुर