आरोपी भाजपा नेता की पोस्ट को शेयर कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि फरारी काट रहे भाजपा नेता दिल्ली जाकर केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार को बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पोस्ट शेयर कर भाजपा नेताओं पर पुलिस कार्रवाई न होने को लेकर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि जिस वक्त भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा छतरपुर जिले के दौरे पर थे उसी समय भाजपा नेता और सांसद वीरेन्द्र कुमार के प्रतिनिधि जीतेन्द्र सिंह उर्फ दद्दा ललौनी के द्वारा एक पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर के साथ बर्बर मारपीट कर दी गई। 52 साल के सब इंजीनियर रामाधीन यादव का एक पैर पूरी तरह टूट गया है, जबकि दूसरे में फै क्टर है। जिला अस्पताल में भर्ती यादव के परिजनों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। वहीं अब भाजपा नेता को फरार बताने वाली पुलिस की कार्रवाई पर दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। इस मामले में आरोपी बनाए गए सभी लोग अभी तक फरार हैं।