scriptBreaking लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी,सपा की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव | BJP leader left party lok sabha elections will be fought on SP ticket | Patrika News

Breaking लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी,सपा की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

locationछतरपुरPublished: Apr 09, 2019 07:14:04 pm

Submitted by:

Samved Jain

पिता के विरोध में प्रचार करेगा पुत्र, बेटा भाजपा विधायक तो पिता समाजवादी पार्टी से होंगे घोषित प्रत्याशी

Breaking लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी,सपा की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

Breaking लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी,सपा की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

छतरपुर. लोकसभा चुनाव 2019 के पहले भाजपा को बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। छतरपुर जिले से ब्लांग करने वाले भाजपा नेता ने पार्टी छोड़ दी है। अब वह समाजवादी पार्टी की टिकट पर लड़ते हुए भाजपा को टक्कर देते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस चुनाव के दौरान उनका ही पुत्र उनके खिलाफ प्रचार करते हुआ देखा जाएगा। भाजपा ने इस नेता के इस निर्णय की वजह से मध्यप्रदेश की इस सीट पर मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।
Breaking लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी,सपा की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव
हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट की। अजा के लिए आरक्षित इस सीट पर भाजपा ने मौजूदा सांसद व केबिनेट मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक को फिर से प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि कांग्रेस ने इस बार फ्रेस केंडीडेट किरण अहिरवार को प्रत्याशी घोषित किया है। इधर भाजपा से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति द्वारा भी भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे। आरडी प्रजापति की टिकट कटने के बाद वह भाजपा का दुष्प्रचार करते हुए भी नजर आए थे। जिससे अटकलें लगाई जा रही थी कि वह बसपा या सपा में शामिल हो सकते है।
Breaking लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी,सपा की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

यहां लग गया अटकलों पर विराम, अखिलेश संग फोटो आई सामने
भाजपा नेता रहे आरडी प्रजापति की मंगलवार को समाजपार्टी पार्टी चीफ अखिलेश यादव और अन्य सपा नेताओं के साथ फोटो सामने आई है। लखनऊ में अखिलेश यादव के सामने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता के साथ ही आडी प्रजापति को समाजपार्टी पार्टी का टीकमगढ़ से घोषित प्रत्याशी भी होना बताया गया है। इसके बाद स्पष्ट है कि उन्होंने भाजपा को छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थांम लिया है। हालांकि, भाजपा को भेजे इस्तीफा और समाजपार्टी पार्टी जॉइन करने जैसे दस्तावेज अब तक सामने नहीं आए है।

Breaking लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी,सपा की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

कैसा रहा आरडी प्रजापति का राजनैतिक कॅरियर

आरडी प्रजापति ने मंडी अध्यक्ष के रूप में अपना राजनैतिक कॅरियर शुरू किया था। इसके बाद में बसपा में शामिल हो गए थे और 2008 का चुनाव चंदला विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। यह चुनाव आरडी प्रजापति हार गए थे। इसके बाद 201३ में आरडी प्रजापति ने भाजपा जॉइन की थी और उन्हें चंदला से विधानसभा चुनाव में टिकट मिला था। इस चुनाव में आरडी प्रजापति ने जीत दर्ज की थी और चंदला विधायक बने थे। पांच सालों तक विवादित बयान और विवादित कार्यकाल रहा। २०१८ में भाजपा ने उनका टिकट काटकर बेटे को टिकट दे दिया था। बेटा भाजपा विधायक बन गया। अब आरडी प्रजापति ने टीकमगढ़ लोकसभा से भाजपा का टिकट मांग की थी।
Breaking लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता ने छोड़ी पार्टी,सपा की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

बेटा करेगा पिता के विरुद्ध प्रचार, लेकिन सच यह भी
चंदला विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति इस लोकसभा चुनाव में अपने पिता आरडी प्रजापति के विरुद्ध प्रचार करते हुए नजर आए। हालांकि, चंदला विधानसभा टीकमगढ़ लोकसभा में नहीं आती है, लेकिन पार्टी के प्रचारकों में उनका नाम होने की स्थिति में वह पिता के विरुद्ध नजर आएंगे। यहां रोचक तथ्य तब और सामने आएंगे जब प्रचार के दौरान बेटा भाजपा का गुणगान करेगा और पिता बुराई। ऐसे में जनता का मत क्या होगा, यह सोचनीय है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो