छतरपुर की निरस्त सूची में मोर्चा अध्यक्षों पर मेहरबानी
निरस्त की गई सूची में जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने छतरपुर नगरपालिका के 40, नौगांव के 20 और महाराजपुर के 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। छतरपुर नगरपालिका के लिए वार्ड क्रमांक 19 से भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उर्मिला साहू का नाम फायनल किया गया। वहीं, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष को वार्ड क्रमांक 1 से मौका दिया। पूर्व मंड़ी अध्यक्ष ब्रजेश राय की पत्नी को 12 नंबर वार्ड से उम्मीदवार घोषित किया।
नौगांव में दो पूर्व अध्यक्षों का नाम किया था घोषित
नौगांव नगरपालिका के 20 वार्डो के भाजपा उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किए गए थे। जिसमें पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजुल सक्सेना को वार्ड क्रमांक 9 से उम्मीदवार घोषित किया गया। वहीं, निवृतमान नगरपालिका अध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे को वार्ड क्रमांक 12 से उम्मीदवार बनाया। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता सूरजदेव मिश्रा को वार्ड क्रमांक 2 का उम्मीदवार घोषित किया गया था।

छतरपुर की तय सूची में 15 नाम हटाए तो फूटा असंतोष
पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार की मौजूदगी में पूरे जिले के सभी वार्ड पार्षदों के नाम की समीक्षा संगठन के साथ की गई थी। जिसमें छतरपुर नगरपालिका के 15 वार्डो में तय किए गए सिंगल नाम को अंतिम सूची में बदल दिया गया है। उन्होंने सूची में हुए फेरबदल को लेकर असंतोष जताया है। वहीं नाम काटे जाने वाले उम्मीदवारों ने भी विरोध जताते हुए चुनाव में असंतोष का खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी। हालांकि बाद में संगठन के हस्तक्षेप से सूची ही निरस्त कर दी गई।

छतरपुर नगर पालिका के ये बनाए गए थे उम्मीदवार वार्ड क्रमांक १ से द्रोपती कुशवाहा, 2 अमित अवस्थी, 3 राहुल गुप्ता, 4 उमा गोस्वामी, 5 प्रेमचंद्र वर्मा, 6 स्वाति गुप्ता, 7 विजेता दुबे, 8 लालचंद्र लालवानी, 9 शिवकुमार ताम्रकर, 10 लता राजे चौहान, 11 हिमानी घोष, 12 आरती राय, 13 बिलाल अली, 14 सफीना बेगम, 15 शाइस्ता शेख, 16 माया त्रिपाठी, 17 अंजू यादव, 18 प्रेम अहिरवार, 19 उर्मिला साहू, 20 पूजा शिवहरे, 21 विकेन्द्र वाजपेयी, 22 विश्वनाथ द्विेदी, 23शिखा शर्मा, 24दिलीप रैकवार, 25 सरफराज खान, 26 रिहाना खातून, 27 संजय सोनी, 28 वंदना जैन, 29 पूनम रैकवार, 30 राम स्वरुप बाल्मीक, 31 पंकज असाटी, 32 शैला चौरसिया, 33 रेखा वर्मा, 34 लाडकुवंर पटेल, 35 ज्योति चौरसिया, 36रामकली अवस्थी, 37 आरती अनुरागी, 38 नेहा बुंदेला, 39 सुनीता चतुर्वेदी, 40 प्र्रेम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था।
महाराजपुर नगरपालिका में भाजपा ने इनके नाम किए थे घोषित
महाराजपुर नगरपालिका में भाजपा ने इनके नाम किए थे घोषित
वार्ड क्रमांक 1 से वंदना चौरसिया, 2 निधि चौरसिया, 3 सपना खटीक, 4 देवेन्द्र चौरसिया, 5 रमेश चंद्र चौरसिया, 6 हरिओम चौरसिया , 7 प्रेमबाई चौरसिया, 8 राधा चौरसिया, 9 वीरेन्द्र चौरसिया, 10 केशरबाई अनुरागी, 11 राहुल पुरोहित, 12 पुष्पा अनुरागी, 13 राघवेन्द्र मिश्रा, 14 विमला देवी रैकवार, 15 से रामदेवी पटेल को उम्मीदवार घोषित किया गया था।
नौगांव नगरपालिका की सूची में इनके थे नाम वार्ड क्रमांक से 1 अनूप तिवारी, 2 सूरज देव मिश्रा, 3 विनोद कुमारी यादव, 4 ममता यादव, 5 माया देवी पाठक, 6 भारती साहू, 7 श्याम सुंदर अरजरिया, 8 आशु शिवहरे, 9 अंजुल सक्सेना, 10 क्रांति सचान, 11 ज्योति नायक, 12 अभिलाषा शिवहरे, 13 शंकर साहू, 14 रोहित साहू, 15 राजेन्द्र चौरसिया, 16 तरन्नुम बानो, 17 सरोज देवी जाटव, 18 मीना जाटव , 19 अनिल कुमार अहिरवार और वार्ड क्रमांक 20 से राधा रैकवार का नाम था।