scriptभाजपा की गांधी संकल्प यात्रा ग्राम ढड़ारी पहुंची | BJP's Gandhi Sankalp Yatra reached village Dhadari | Patrika News

भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा ग्राम ढड़ारी पहुंची

locationछतरपुरPublished: Oct 06, 2019 01:47:47 am

महात्मा गांधी की १५०वीं जयंती पर देशभर में भाजपा द्वारा निकाली जा रही गांधी संकल्प यात्रा ग्राम बगौता से ललौनी होते हुए ढड़ारी गांव पहुंची।
 

भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा ग्राम ढड़ारी पहुंची

भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा ग्राम ढड़ारी पहुंची

छतरपुर . महात्मा गांधी की १५०वीं जयंती पर देशभर में भाजपा द्वारा निकाली जा रही गांधी संकल्प यात्रा ग्राम बगौता से ललौनी होते हुए ढड़ारी गांव पहुंची। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, टीकमगढ़ लोकसभा के संकल्प यात्रा समन्वयक पुष्पेंद्रप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता नारायण काले, छतरपुर विधानसभा समन्वयक दिग्विजय त्रिपाठी और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दिलीप अहिरवार विशेष रूप से मौजूद रहे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुन्देला ने बताया कि टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत छतरपुर विधानसभा की गांधी संकल्प यात्रा का बगौता से शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने कहा कांग्रेस ने सिर्फ महात्मा गांधी के नाम का उपयोग किया है। पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गांधी संकल्प यात्रा निकाल रही है यात्रा के माध्यम से स्वच्छता के बारे में जागरूकता लाना है। वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। छतरपुर नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमें सिद्धांतों के आधार पर लड़कर जीतना सिखाया है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष छविलाल पटेल, मंडल महामंत्री सरदार सिंह, अभिषेक खरे, अशोक दुबे, दद्दा ललौनी, वीरेंद्र विश्वकर्मा, पंकज रावत, वेद शुक्ला, बांके बिहारी, मोहनलाल तिवारी, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सीता सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो