scriptगरीबों का पैसा भाजपा ने प्रचार में खर्च किया | BJP spent money in campaigning for the poor | Patrika News

गरीबों का पैसा भाजपा ने प्रचार में खर्च किया

locationछतरपुरPublished: Oct 15, 2019 01:32:27 am

कांग्रेस का आरोप

गरीबों का पैसा भाजपा ने प्रचार में खर्च किया

गरीबों का पैसा भाजपा ने प्रचार में खर्च किया

छतरपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि गरीबों का पैसा भाजपा खुद के प्रचार में खर्च कर रही है। सोमवार को छतरपुर आए अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार २०१४ से लगातार जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। भाजपा ने देश में लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है। इस सरकार में केवल सत्ता के करीबियों को लाभ पहुंच रहा है। देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी हुई है, जो धन गरीबों के लिए एकत्रित किया था। उस धन को भाजपा सरकार ने अपने प्रचार-प्रसार पर ही खर्च कर दिया है। यह बात किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जितने भी लाभ वाले उपक्रम इस देश में थे, वे सब एक-एक करके प्राइवेट लोगों को बेचे जा रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की समस्याओं को दरकिनार कर तरह-तरह के ढोंग किए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम फोटो सेशन का जरिया बनकर रह गए हैं। इस दौड्डरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, कॉंग्रेस जिला प्रवक्ता कांग्रेस अभिलेख खरे, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र जैन मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो