scriptबड़ामलहरा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम | BJP wins victory in Badmalhra assembly by-election | Patrika News

बड़ामलहरा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

locationछतरपुरPublished: Nov 10, 2020 08:55:47 pm

Submitted by:

Unnat Pachauri

– 18567 मतों से भाजपा प्रत्याशी प्रदुमन सिंह लोधी ने की जीत हासिल, कॉग्रेस की रामसिया भारती ने स्वीकार की हार

बड़ामलहरा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

बड़ामलहरा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम

छतरपुर। बड़ामलहरा विधानसभा में चल रहे उपचुनाव की मंगलवार को मतों की गिनती की गई। २३ राउंड में हुई गिनती में शुरूआत से ही भाजपा ने बढ़त हासिल की थी। हालाकि चौथे से छटे राउंड में कॉग्रेस सम्हलती दिखाई दी लेनिक इसके बाद फिर से भाजपा ने लगातार बढ़त बनाई और अंतिम २३ वें राउंड में भाजपा प्रत्यासी प्रदुम्न सिंह लोधी ने १८ हजार ५६७ वोटों से जीत हासिल की। गौरतलब है कि बड़ामलहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन नवम्बर को हुए मतदान के मतों की गणना मंगलवार को एक्सीलेंस स्कूल छतरपुर के प्रांगण में सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई मतगणना के लिए 14 टेबिलें लगाई गई। प्रत्येक टेबिल पर एक-एक सुपरवाईजर को तैनात किया गया। डीआईजी, कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह ने अपनी बढ़त बनाई और लगातार हर राउण्ड में वह कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को पीछे छोड़ते गए। 13वें राउंड तक हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ने 37 हजार 938 मत प्राप्त किए और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 30026 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 11132 और सपाक्स प्रत्याशी मनीष कुमार जैन को मात्र 599 मत प्राप्त हुए थे। इस तरह बड़ामलहरा उपचुनाव में 13वें राउण्ड तक भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह ने 7 हजार 912 मतों से बढ़त बना ली। भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह ने मतगणना के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा को वोट किया है। प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि बड़ामलहरा क्षेत्र की प्रमुख समस्या पानी की है इसलिए यह समस्या प्राथमिकता के साथ हल की जाएगी। प्रद्युम्न सिंह ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपोंं को खारिज भी किया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा चुनाव लडऩे का नहीं था तो उन्होंने प्रशासन पर मशीनरी के दुरुपयोग करने का आरोप लगा दिया। जबकि मतदाता स्वयं जानता है कि कौन पार्टी विकास कर रही कौन नहीं।
प्रथम चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को 3128 और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 2070 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 999 मत मिले।
द्वितीय चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को 3301 और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 2630 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 582 मत मिले।
तृतीय चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को 3071 और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 2403 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 740 मत मिले।
चतुर्थ चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को 2219 और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 2852 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 1251 मत मिले।
पंचम चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को 3548 और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 2561 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 1366 मत मिले।
छठवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को 2414 और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 2425 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 649 मत मिले।
सातवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को 2923 और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 2087 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 418 मत मिले।
आठवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को 2411 और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 2096 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 1515 मत मिले।
नौवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को 2797 और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 2587 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 396 मत मिले।
दसवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को 2661 और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 1695 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 848 मत मिले।
ग्यारहवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को 3927 और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 2645 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 467 मत मिले।
बारहवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को 3057 और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 2254 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 1196 मत मिले।
तेरहवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को 2481 और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 1721 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को 705 मत मिले।

चौदहवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को २३३८ और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 17३८ और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को ५५३ मत मिले।


पंद्रहवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को ३३२७ और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को २१४१ और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को ४८९ मत मिले।

सोलहवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को ३२०१ और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को २२७२ और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को ७१७ मत मिले।


सत्रहवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को २२९१ और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को 1६६1 और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को १०३३ मत मिले।

अट्ठारहवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को २८९४ और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को १७९० और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को १२७३ मत मिले।


उन्नीसवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को २६८४ और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को २३०५ और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को १०१२ मत मिले।

बीसवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को ३१९८ और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को १६४६ और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को १०३२ मत मिले।

इक्कसवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को २९८३ और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को २५४४ और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को १३११ मत मिले।
बाइसवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को ३६२४ और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को २१३६ और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को १४०६ मत मिले।


तेईसवें चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी को २६२७ और कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती को १४५४ और बसपा प्रत्याशी अखण्ड प्रताप सिंह को ४६६ मत मिले।

मैदान में रहे प्रत्यासी
३ नवम्बर को हुए मतदान में बडामलहरा विस क्षेत्र से अखंड दादा अखंड प्रताप सिंह यादव बहुजन समाज पार्टी से, कुंवर प्रद्युमन सिंह लोधी रात बीजेपी, रामसिया भारती कांग्रेस, मनीष कुमार जैन सपाक्स पार्टी, राजेश यादव भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, सम्राट सिंह इंडिया जनशक्ति पार्टी, अशोक असाटी निर्दलीय, ताज मोहम्मद कादरी निर्दलीय, दयाराम यादव निर्दलीय, दयावती यादव निर्दलीय, कुंवर दिग्विजय सिंह राजपूत (लोधी) निर्दलीय, धर्मेंद्र कुमार निर्दलीय, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर निर्दलीय, भगवानदास यादव निर्दलीय, मुन्ना रैकवार निर्दलीय, अधिवक्ता राजेंद्र जैन घुवारा निर्दलीय, रामदयाल कुशवाहा निर्दलीय, रामहित निर्दलीय, ज्ञान सिंह निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो