scriptवर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दो घायल | Bloody clash between two sides in battle of supremacy, two injured | Patrika News

वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दो घायल

locationछतरपुरPublished: Oct 10, 2019 01:37:53 am

अस्पताल में कराया भर्ती
 

वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दो घायल

वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दो घायल


छतरपुर. सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत करी गांव में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों से एक-एक युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत करी गांव में अरुण मिश्रा और जितेंद्र सिंह का गांव में वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया। जिसको लेकर बुधवार को शाम करीब 6.30 बजे दोनों आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। हमले में जितेंद्र के गले में चोट आई है वहीं अरुण मिश्रा के सिर व शरीर में कई गंभीर चोटें हैं।
घायल अरुण मिश्रा के भाई विपिन मिश्रा ने बताया की नव दुर्गा के समय जीतेंद्र सिंह आदि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसको लेकर बुधवार को शाम गांव के ही रहने वाले हल्के राजा यादवेंद्र सिंह, सुशील विश्वकर्मा और राजा द्वारा अरुण मिश्रा को घर के बाहर बंधक बनाकर मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को थाना लाया गया। जहां से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जितेंद्र के पिता यादवेंद्र सिंह ने बताया की अरुण मिश्रा घर के पास शराब पीकर अपशब्दों का उपयोग कर रहा था। जिसे रोका तो अरुण ने जीतेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी, सीएसपी उमेश शुक्ला ने मामले जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा

ट्रेंडिंग वीडियो