scriptजवारे विसर्जन करने जा रही महिलाओं की भीड़ में घुसी भैसें, चार को कुचला, एक की मौत | Buffaloes entered crowd of women going to immersion Jaware, one dead | Patrika News

जवारे विसर्जन करने जा रही महिलाओं की भीड़ में घुसी भैसें, चार को कुचला, एक की मौत

locationछतरपुरPublished: Oct 16, 2021 07:42:02 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

खैराकला में भक्ति एवं धर्म का माहौल दशहरा के दिन गम में बदला

 खैराकला में भक्ति एवं धर्म का माहौल दशहरा के दिन गम में बदला

खैराकला में भक्ति एवं धर्म का माहौल दशहरा के दिन गम में बदला


छतरपुर। बिजावर अनुविभाग के अंतर्गत ग्राम खैराकला में भक्ति एवं धर्म का माहौल दशहरा के दिन उस समय गम में बदल गया जब सिर में जवारे रखकर विसर्जन करने जा रही महिलाओं की भीड़ में भैंसों का एक झुंड घुस गया और कई महिलाओं को कुचल दिया। जिससे एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक दौड़ती हुई भैंसें आईं और महिलाओं की भीड़ में घुस गईं जिससे महिलाओं में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कुछ महिलाएं जमीन में गिर गई और ऊपर से भैसें निकल गईं। साथ ही एक महिला के पेट में पैर रखकर भैंस निकल गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला का नाम कल्लू बाई पति कलुआ अहिरवार उम्र ५० वर्ष निवासी खैराकला बताया जा रहा है। वहीं लड्डू बाई अहिरवार पति अनुवां अहिरवार उम्र ५० वर्ष, पूनम अहिरवार पति कामता अहिरवार उम्र ३५ वर्ष निवासी खैराकला घायल हो गईं।
नवरात्रि पर्व के आखिरी दिन यह दर्दनाक घटना हुई। घटना की जानकारी लगते ही थाना बिजावर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा, वहीं घायलों को भी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहां डॉ. पाल ने उनका उपचार किया और जो गंभीर रूप से घायल थीं। उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम राहुल सिलाडिय़ा, प्रभारी एसडीओपी शशांक जैन, तहसीलदार दुर्गेश तिवारी, नायब तहसीलदार इला श्रीवास्तव स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।
खबर लगते ही पहुंचे विधायक
इस दुख भरी खबर की जानकारी लगते ही बिजावर विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और घायलों के उपचार में मदद की। साथ ही पीडि़त परिवार के परिजनों से मिले और उन्हें ढाढस बंधाया। विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि मृतका महिला कल्लू बाई का नाम संबल योजना में है इसलिए उसे शासन से ४ लाख रुपए की सहायता दिलाई जाएगी। साथ ही उनकी ओर से जो भी सहायता होगी वह पूरी मदद करेंगे। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि यह दुखद घटना है, मैं महिला को बचा तो नहीं सका लेकिन उसके परिवार को हर संभव सहायता प्रशासन से दिलाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो