अंग्रेजों के जमाने से विदेशों तक जा रही बुंदेलखंड की ज्वार
छतरपुरPublished: Jan 17, 2023 04:13:09 pm
मंड़ी में आने लगी सफेद ज्वार,पशु आहार व कपड़ा बनाने के लिए विदेशों में मांग


सुमेरपुर मंड़ी में बिकने आई सफेद ज्वार
छतरपुर. बुंदेलखंड में पैदा होने वाली सफेद ज्वार की उपयोगिता को देखते हुए सऊदी अरब, कुवैत, यमन, तुर्की, अफगानिस्तान में जबरदस्त मांग है। बुंदलेखंड के भरूआ सुमेरपुर कस्बे की गल्ला मंडी एशिया की सबसे बड़ी सफेद ज्वार की मंडी है। जहां से सफेद ज्वार विदेशों तक जाती है। इसका उपयोग पशुओं के खिलाने के साथ कपड़े के निर्माण में भी उपयोग किया जाता है। इससे ब्रेड, बिस्कुट का आटा तैयार होता है। गर्म तासीर के कारण इसकी ठंडे मुल्कों में ज्यादा मांग है। ठंडी जलवायु वाले देशों के लोग ऊंट एवं भेड़ को इसका दाना देते हैं। वहीं गर्म देशों में कपड़े व ब्रेड निर्माण में सफेद ज्वार की मांग बनी हुई है।