आए थे खाना खाने, गोली मारकर भागे
गोली लगने से ढावा संचालक घायल, दो के खिलाफ दर्ज किया मामला

घुवारा/ छतरपुर। कस्बा घुवारा के वार्ड नंबर 9 देवी नगर स्थित वीआईपी ढावा में खाना खाने पहुंचे दो आरोपियों ने पैसे मांगने पर ढावा संचालक पर फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से ढावा संचालक घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घायल को इलाज के लिए पीएचसी घुवारा ले जाया गया। पीएचसी से घायल हो बड़ामलहरा रेफर कर दिया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने फायरिंग के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू की है।
जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नंबर नौ देवी नगर स्थित वीआईपी ढावा स्थित है। इस ढावा का संचालन अकील मंसूरी के द्वारा किया जाता है। बीती रात करीब ११ बजे महेंद्र सिंह ठाकुर निवासी ग्राम गोरखपुरा एवं ग्राम नरवा थाना क्षेत्र शाहगढ़ निवासी धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ढावा में खाना खाने पहुंचे। भोजन करने के दौरान ढावा के कर्मचारी ने दोनों ही लोगों को उनका बिल बताया। खाने का बिल मांगने पर दोनों ही आरोपी भड़क गए। आरोपियों का कहना था कि हमारा पैसा कहीं नही लगता है। तब ढावा कर्मचारी ने ढावा संचालक अकील मंसूरी से यह बात बताई। ढावा संचालक अपने कमरे से निकल रहा था उसी समय आरोपियों ने अवैध कट्टा संचालक के सीने पर तान दिया। आरोपियों ने फायर कर दिया। फायर सीधे अकील मंसूरी के के दाहिने हांथ में जा लगा। गोली चलने की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घायल ढावा संचालक ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर भगवां थाना प्रभारी सुनील मैहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को पीएचसी घुवारा लाया गया। जहां से उसे सीएचसी बड़ामलहरा रेफर कर दिया। बाद में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर शिकायती आवेदन के आधार पर पुलिस ने महेंद्र व धमेंद्र सिंह के खिलाफ धारा
307, 341, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
इनका कहना
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
सुनील मैहर, थाना प्रभारी भगवां
अब पाइए अपने शहर ( Chhatarpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज