छतरपुरPublished: Oct 12, 2019 02:28:10 am
हामिद खान
गांधी संकल्प पदयात्रा में बोले खजुराहो सांसद
किसानों का दर्द समझना नहीं चाहते मुख्यमंत्री
छतरपुर. भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर शुक्रवार को खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में सांसद विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में राजगढ़, पाटन, बाहरपुरा, पथरगुंवा, इमलहा, रनगुंवा आदि गांवों में गांधी संकल्प पदयात्रा पहुंची। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया, जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान हुई सभाओं में सांसद शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड में किसान भीषण जल संकट का सामना कर रहा है। अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ नीमच एवं मंदसौर के लिए तो घोषणा करते हैं पर बुंदेलखंड के किसानों का वह दर्द समझना नहीं चाहते हैं।
यात्रा के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह चौहान एवं जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया ने भी जनता को संबोधित किया। गांधी संकल्प यात्रा में भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला, प्रकाश पांडे, मंडल अध्यक्ष दिनेश गौतम, पन्नालाल अवस्थी, बबलू कुशवाहा, संजय रैकवार, भाजपा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष छविलाल पटेल, भागीरथ पटेल, अरविंद रावत, बृजगोपाल अवस्थी, हरनारायण अवस्थी, अरविंद त्रिपाठी, सावंत सिंह, प्रताप सिंह, गणेश पाठक मौजूद थे।