केन्द्र सरकार के खर्च से तीन साल में बनेगा
शहर का पहला फ्लाइ ओवर केन्द्र सरकार की योजना के खर्च से तीन साल में बनाया जाएगा। इसके निर्माण की सारी राशि केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जाएगी। वहीं इसके लिए जरूरी भूमि के अधिग्रहण का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। पूरे प्रदेश में इस तरह के 21 फ्लाइओवर को मंजूरी मिली है, जिसमें छतरपुर शहर भी शामिल है। शहर में आकाशवाणी तिराहा से यूनिवर्सिटी तिराहा के बीच शहर का सबसे व्यस्तम चौराहा छत्रसाल चौक भी पड़ता है। इसलिए इस स्थान पर फ्लाइ ओवर बनने की संभावना ज्यादा है।

बनाया जा रहा ड्राफ्ट
शहरी विकास अभिकरण फ्लाइ ओवर का ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। ड्राफ्ट निर्माण का कार्य प्रारंभिक चरण में है। ड्राफ्ट बनने के बाद इसे राज्य सरकार को भेजा जाएगा। जहां से इसे केन्द्र सरकार के पास फायनल मंूजूरी के लिए भेजा जाएगा। शहरी विकास अभिकरण के प्रभारी ओमपाल सिंह भदौरिया का कहना है कि फ्लाइ ओवर की लागत का आंकलन किया जा रहा है। इसके बनने से शहरवासियों को जाम से छुटकारा मिलेगा।

इनका कहना है
केन्द्र सरकार की सेतु बंधन योजना के तहत फ्लाइ ओवर निर्माण किया जाना हा है। इसके लिए शहर में दो स्थान चिंहित किए गए हैं।
आरएस शुक्ला, इइ, पीडब्ल्यूडी फ्लाइ ओवर का ड्रॉफ्ट बनाया जा रहा है। इसमें लागत का भी आंकलन किया जाएगा। ड्रॉफ्ट तैयार होते ही राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
ओमपाल सिंह भदौरिया, प्रभारी, डूडा