scriptचार बजे छाए बादल, 15 मिनट हुई बूंदाबांदी | Cloud cover at four o'clock, drizzle occurred for 15 minutes | Patrika News

चार बजे छाए बादल, 15 मिनट हुई बूंदाबांदी

locationछतरपुरPublished: Jun 01, 2020 08:32:44 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी की फिर चेतावनीमौसम विभाग ने छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह के लिए जारी किया यलो अलर्टअरब सागर में चक्रवात और उत्तप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा छतरपुर में असर

Dusty storm warning again

Dusty storm warning again

छतरपुर। नौतपा के आठवें दिन सोमवार को भी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहा। सुबह से तेज धूप निकली लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद कही-कही बादल छा गए। शाम चार बजे छतरपुर शहर के बादल घने हो गए और साढे चार बजे से 15 निमट तक बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने आगामी दो से तीन दिन तक जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई है। जिले में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। मौसम केन्द्र खजुराहो के आरके परिहार ने बताया कि अरब सागर में बना चक्रवात गुजरात की तरफ मूल कर रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में बने पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार की शाम-रात तक बुंदेलखंड में प्रवेश करने से आंधी- बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन दोनों सिस्टम के कारण अगले दो से तीन दिन तक सुबह तेज धूप, शाम को बादल, आंधी-पानी और बारिश की आशंका है।
बादलों के कारण तापमान में गिरावट जारी
मौसम केन्द्र खजुराहो के मुताबिक जिले में पिछले 5 दिन से बादल छाने के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.२ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान ३९.४ डिग्री रहा। जिले में नवतपा के पहले दिन अधिकतम तापमान 46.6 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक गया था। नवतपा के दौरान जिले का अधिकतम तापमान 48 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री तक जाता है। लेकिन मौसम में उतार चढ़ाव के कारण इस बार नवतपा में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है।
केरल पहुंचा मानसून
साउथ वेस्ट मानूसन ने अपने निर्धारित समय 1 जून को केरल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में केरल के ज्यादातर हिस्सों में भारी से भारी बारिश हुई है। अगले कुछ घंटों में आसपास के इलाकों में भी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की केन्द्रीय वेबसाइट पर 1 जून को केरल में मानसून पहुंचने की पुष्टि की गई है। इस बीच केरल के कुछ इलाकों में बारिश को लेकर सावधानी बरतने का अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपनी वेबसाइट पर देश के अलग अलग इलाकों में मॉनसून पहुंचने की संभावित डेट भी अपडेट की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो