scriptछाए रहे बादल, कहीं-कही बारिश, दिन का तापमान 2 डिग्री गिरा | Cloudy, rain at some places, day temperature dropped by 2 degrees | Patrika News

छाए रहे बादल, कहीं-कही बारिश, दिन का तापमान 2 डिग्री गिरा

locationछतरपुरPublished: Jun 19, 2021 07:57:42 pm

Submitted by:

Dharmendra Singh

बादलों के कारण रात के तापमान में 2 डिग्री की बढोत्तरीबादल, तेज हवा और कहीं-कहीं बारिश की संभावना

कहीं-कहीं बारिश की संभावना

कहीं-कहीं बारिश की संभावना

छतरपुर। मानसून के बादल शनिवार को पूरे जिले में छाए रहे। हालांकि सभी जगह बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल और 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की हवा के बीच छतरपुर से बसारी के बीच बारिश से दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान शनिवार को 31.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 34 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रात का पारा 2 डिग्री चढ़ा है। रात का तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया जो एक दिन पहले 23 डिग्री सेल्सियस था। मौसम केन्द्र खजुराहो के प्रभारी आरएस परिहार ने बताया कि मानसून के बादल पूरे जिले में छाए रहेंगे। इसके साथ ही 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही कहीं-कहीं बारिश होगी। हालांकि अभी पूरे जिले में एक साथ बारिश के लिए थोड़ा इंतजार और करना होगा।
सुबह शाम की आद्र्रता समान
दक्षिण पश्चिम मानसून के साथ आ रही नमी के कारण जिले में हवा की आद्र्रता सुबह और शाम लगभग एक समान दर्ज हो रही है शनिवार की सुबह आद्र्रता 89 प्रतिशत और शाम को 85 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि शनिवार को छाए घने बादल और कहीं कहीं हुई बारिश से तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली है। शनिवार की दोपहर 3 बजे छतरपुर शहर में बारिश शुरु हुई, जो रुक रुककर 4 बजे तक चलती रही। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया, जिसके बाद शाम को लोग घरों के बाहर और छतों पर मौसम का आनंद लेते नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो