scriptछतरपुर में आज मुख्य समारोह में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा | Collectors will unfurl the tricolor at the main function in Chhatarpur | Patrika News

छतरपुर में आज मुख्य समारोह में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

locationछतरपुरPublished: Aug 14, 2019 07:38:29 pm

Submitted by:

Neeraj soni

– जगह-जगह राष्ट्र ध्वज फहराने की तैयारियां हुईं
 

Collectors will unfurl the tricolor at the main function in Chhatarpur

Chhatarpur

छतरपुर। शहर सहित जिलेभर में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह और परंपरा के अनुसार मनाया जाएगा। मुख्य समारोह पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में सुबह 8.45 बजे से शुरू होगा, जहां कलेक्टर मोहित बुंदस ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। इस दौरान जिला पुलिस बल, होमगार्ड, एसएएफ एवं एनसीसी स्काउट के छात्र-छात्राओं के द्वारा की जाने वाली पुलिस परेेड प्रमुख आकर्षण का केंद्र होगी। परेड में लगभग 300 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। वहीं स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और पीटी का सामूहिक प्रदर्शन होगा। इस बार मलखंभ का भी खास तौर पर प्रदर्शन शामिल किया गया है।
उधर शहर में दिनभर बारिश होने के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां प्रभावित बनी रहीं। हालांकि बरसते पानी में ही यहां पर संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे रहे। स्टेडियम में कीचढ़ और पानी का भराव रोकने के लिए क्रसर की डस्ट डलवाई गई।
गांधी आश्रम में 8 बजे फहरेगा ध्वज :
मप्र गांधी स्मारक निधि के गांधी आश्रम में इस बार स्वतंत्रता दिवस का समारोह सुबह 8 बजे से मनाया जाएगा। यहां पर पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गायत्री देवी परमार ध्वजारोहण करेंगी। इस दौरान केंद्रीय गांधी स्मारक निधि के सचिव डॉ. संजय सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।।
कांग्रेस कार्यालय में 7.30 बजे ध्वजारोहण :
जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में गुरुवार को सुबह 7.30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। यहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ध्वज फहराएंगे। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल द्वारा सलामी दी जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा :
73वें स्वतंत्रता दिवस पर जवाहर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण होगा। नगरमंडल अध्यक्ष अभिषेक खरे ने बताया कि सुबह 7:30 बजे पार्टी जिलाध्यक्ष मलखान सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।
उत्तराधिकारी संगठन कार्यालय में भी होगा ध्वजारोहण :
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि सागर रोड स्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के कार्यालय में सुबह 7 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन के अध्यक्ष रामकृपाल चौरसिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके उत्तराधिकारी मौजूद रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो