script10 और पॉजिटिव केस आते ही बिगड़ जाएगी जिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड की व्यवस्था | Covid-19 Care Center Not Started Yet In Chhatarpur District Hospital | Patrika News

10 और पॉजिटिव केस आते ही बिगड़ जाएगी जिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड की व्यवस्था

locationछतरपुरPublished: May 26, 2020 07:12:55 pm

Submitted by:

Samved Jain

पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करने के लिए 15 बेड, 9 हो चुकी है जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या

10 और पॉजिटिव केस आते ही बिगड़ जाएगी जिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड की व्यवस्था

10 और पॉजिटिव केस आते ही बिगड़ जाएगी जिला अस्पताल के कोविड-19 वार्ड की व्यवस्था

छतरपुर. जिले में कोविड-19 के मरीजों की अनुमानित संख्या को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन अब तक कोविड-19 केयर सेंटर भी तय नहीं हो सका हैं। जिले में 9 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, 10 और पॉजिटिव मिलते ही जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं भी बिगड़ जाएंगी। जिस ओर स्वास्थ्य विभाग का ध्यान नहीं है।

कोविड-19 के संदिग्ध और संक्रमित मरीजों के लिए जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया था। इसके बाद एक और वार्ड 15 बेड का तैयार किया गया। इस तरह 25 बिस्तर हो गए हैं। मौजूदा स्थिति में दो वार्डों में से एक में संक्रमित तो दूसरे में संदिग्ध मरीज रखे गए हैं। करीब 15 लोग इन वार्डों में आइसोलेट हो रहे हैं। जिनके लिए व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

कोविड-19 सेंटर होना था तैयार
जिले में कोविड-19 संक्रमण के पॉजिटिव की संख्या 4 हजार से अधिक संभावित मानी जा रही हैं। इसे रोकने के लिए जिले में 150 बिस्तर कोविड-19 सेंटर तैयार किया जाना तय किया गया हैं। जिसमें ऑक्सीजन युक्त बेड के साथ आइसीयू भी होंगे। पिछले एक महीने से स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारी कर रहा हैं, लेकिन अब तक यह तय नहीं हो सका है कि कोविड-19 सेंटर कहां तैयार किया जाए। जबकि कोरोना पॉजिटिव जिले में मिलना शुरू हो गए हैं। ऐसे में अगर संख्या बढ़ती हैं तो मुश्किल हो सकती हैं।

निजी हॉस्पिटल में लेंगे 100 बिस्तर, लेकिन अभी नहीं
सीएमएचओ डॉ. विजय पाथौरिया के अनुसार कोविड-19 केयर सेंटर के लिए काम चल रहा हैं। इसके लिए एक निजी अस्पताल को तय भी कर लिया गया हैं। जहां 100 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त तैयार किए जाएंगे, लेकिन फिलहाल यहां केस नहीं जाएंगे। पॉजिटिव केस बढऩे पर ब्लॉक स्तर पर ही हमने तैयारी कर रखी हैं। कुछ केस को वहां भी रखा जाएगा। सभी केस जिला अस्पताल में नहीं लाए जाएंगे। हालांकि, इस दौरान काफी सावधानी स्टाफ को बरतनी होगी। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा न बढ़े।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो