scriptफसल में लगी आग, जलकर हुई खाक | Crop fire, burning blaze, farmers upset | Patrika News

फसल में लगी आग, जलकर हुई खाक

locationछतरपुरPublished: Mar 31, 2020 10:28:05 pm

Crop fire, burning blaze, farmers upset

Crop fire, burning blaze, farmers upset

Crop fire, burning blaze, farmers upset

छतरपुर. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान टोरिया के पीछे स्थित खेत में खड़ी फसल में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जानकारी के अनुसार शहर के हनुमान टौरियों के पीछे स्थित दुर्गा कॉलोनी के पास शशिकांत शुक्ला के खेत में योमवार को रात में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे वहां पर खड़ी फसल धूं-धूंकर जलने लगी। घटना को देख लोगों ने खेत मालिक और पुलिव व दमकल टीम को सूचना दी गई। लेकिन इससे पहले की आग से फसल जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। मंगलवार को पहुंची प्रशासनिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि क्षेत्र के किसान लॉक डाउन के चलते अपनी फसलों का रखरखाव भी ठीक ढंग से नहीं कर पा रहे थे। फसल की थ्रेसिंग कराने के लिए भी मजदूरों का काफी टोटा चल रहा है। फसल खेतों में पड़ी-पड़ी बर्बाद हो रही है। किसान की फसल जलने से उसे काफी नुकसान हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो