छतरपुरPublished: Aug 18, 2019 12:43:46 am
हामिद खान
महाराजपुर नगर पालिका द्वारा रक्षाबंधन पर्व को लेकर दंगल और निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नपा द्वारा इस बार महिला दंगल का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में शामिल हुए टीमों में विजेताओं को परिषद द्वारा पुरस्कृत किया गया।
Crowds of people gathered to watch women’s riots and shooting
छतरपुर. महाराजपुर नगर पालिका द्वारा रक्षाबंधन पर्व को लेकर दंगल और निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नपा द्वारा इस बार महिला दंगल का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में शामिल हुए टीमों में विजेताओं को परिषद द्वारा पुरस्कृत किया गया।
जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर की छोटी फील्ड मैदान में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर में पहली बार महिला दंगल प्रतियोगिता में कानपुर, फतेहपुर, बांदा व झांसी की टीमों ने भाग लिया। जबकि पुरुष दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए। शाम 5 बजे शिवसागर में निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई। अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में शामिल हुए शत्रुघन पुरोहित, टिंकल चौरसिया, संदीप शर्मा सहित एक अन्य को सम्मानित किया गया।