scriptजमकर हुआ वाद विवाद फिर सज गए रंगमंच, युवाओं ने एेसे मनाया उत्सव | Culminating in three day youth festival | Patrika News

जमकर हुआ वाद विवाद फिर सज गए रंगमंच, युवाओं ने एेसे मनाया उत्सव

locationछतरपुरPublished: Sep 08, 2018 01:00:10 pm

Submitted by:

rafi ahmad Siddqui

इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया

Culminating in three day youth festival

Culminating in three day youth festival

छतरपुर। शहर के शासकीय महाराजा कॉलेज में चल रहे युवा उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गईं। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शहर के महाराजा कॉलेज में कॉलेज स्तरीय युवा उत्सव के तीसरे दिन सुबह 11 बजे चित्रकला विभाग में डॉ. कृष्ण शुक्ला के संयोजन में रंगोली स्पर्धा एवं दोपहर 12 बजे से सरस्वती हाल में डॉ. धर्मेश खरे के संयोजन में प्रश्न मंच स्पर्धा संपन्न हुई। कक्ष क्रमांक 5 में दोपहर 2 बजे से डॉ. गायत्री बाजपेयी के संयोजन में वाद विवाद स्पर्धा आयोजित हुई। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय इस सदन की राय में युवाओं के भविष्य निर्माण में मोबाइल फोन बाधक है रखा गया। कक्ष क्रमांक 5 में दोपहर 3 बजे से स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है विषय पर भाषण स्पर्धा डॉ संध्या खरे के संयोजन में आयोजित हुई। वहीं रंगोली, चित्रकला व पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया।
छात्रों के साथ संवाद कर बताए गांधी जी के विचार
छतरपुर। मप्र गांधी स्मारक निधि छतरपुर के तत्वाधान में शुक्रवार को शहर के स्कूल क्रमांक दो में गांधी विचार प्रबोधन का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों के साथ संवाद कर गांधी जी के विचार एवं उनके जीवन को बदलने वाली घटनाओं से छात्राओं को अवगत कराया गया। वर्ष 2019 में महात्मा गांधी का 150वां जयंती वर्ष है। जिसके तहत वर्ष 2018 से 2019 तक गांधी विचार रचनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला अनवरत रहेगी। इसी श्रृंखला के तहत मप्र गांधी स्मारक निधि छतरपुर विद्यालयीन/महाविद्यालयीन छात्रों के बीच महात्मा गांधी विषय पर चर्चा के लिए गांधी विचार प्रबोधन एवं उनके बीच गांधीजी को सोचने, समझने व जानने के लिए आओ जाने गांधी को छात्रों के लिए एक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत वैकल्पिक प्रश्न पत्र, निबंध लेखन, चित्रकला एवं भाषण प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में मप्र गांधी स्मारक निधि छतरपुर के द्वारा लभगभ शहर एवं आसपास के गांव के स्कूल में जाकर कार्यक्रम के बारे में बातचीत की गई एवं स्कूलों में जाकर गांधी जी के विचारों को छात्रों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत शहर के स्कूल क्रमांक-2 में गांधी विचार प्रबोधन का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों के साथ संवाद व गांधी जी के विचार एवं उनके जीवन को बदलने वाली घटनाओं से छात्रों अवगत कराया गया। यह कार्यक्रम 16 अगस्त से विद्यालयों में जारी है जो 30 सितम्बर तक लगातार चलेगा। शुक्रवार के कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, मप्र गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद आर्य , पं. प्रेम नारायण मिश्रा, दमयंती पाणी, अंकित मिश्रा, विवेक गोस्वामी विकास मिश्रा, गोलू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो