200 मरीज रोज हो रहे भर्ती
जिले में तेजी? से बढ़े तापमान के कारण लोगों में उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द की शिकायत बढऩे लगी है। जिला अस्पताल में पिछले सप्ताह पहले तक ओपीडी 800 से 900 के करीब चल रही थी। जो अब 1100 से अधिक पहुंच गई है, जिसमें से 200 के करीब मरीज रोजाना भर्ती हो रहे हैं। ओपीडी में सुबह 9 से दोपहर 4 बजे तक पर्ची बनवाने व डॉक्टर को चेकअप करवाने के लिए मरीजों की कतार लग रही है। मरीजों की संख्या बढऩे और कतार लगने से ओपीडी में लगने वाला 15 से 20 मिनट का समय बढ़कर अब 1 घंटे तक हो गया है।

महिलाएं व बच्चे ज्यादा प्रभावित
सबसे अधिक महिलाएं और बच्चे बीमार हो रहे हैं। प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह से कर दिया है। लेकिन स्कूल की छुट्टी होने से घर तक पहुंचने में तक 1 बज जाता है। इस दौरान दोपहर का तापमान 42 से 44 डिग्री पार कर जाता है। गर्म हवा व लू के कारण बच्चे जल्दी चपेट में आ रहे हैं। तेज धूप के साथ गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी होने से वायरल अटैक हो रहा है। गर्मी में तापमान के कारण लोगों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। इसके कारण उल्टी, दस्त व बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। इसलिए जिला अस्पताल के साथ ही अन्य अस्पतालों में मरीज बढ़ गए हैं।

सावधानी जरूरी
जिला अस्पताल के एमडी डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि वायरल से पीडि़त मरीजों की परेशानी में बदलाव आया है। पहले देखा जाता था कि वायरल से पीडि़त मरीजों में सर्दी जुकाम की समस्या होती थी। लेकिन वर्तमान में जो मरीज आ रहे हैं उनमें पेट दर्द और थकान की समस्या अधिक हो रही है। इन मरीजों को ठीक होने में भी 5 से 7 दिन का समय लग रहा है। सीएमएचओ डॉ. विजय पथोरिया का कहना है कि वायरल बीमारी से बचने लोग साफ पानी, ओआरएस, छाछ, लस्सी, नींबू पानी का सेवन करें। दिन की धूप से बचें। मौसम विभाग ने छतरपुर जिले में तापमान में लगातार बढोत्तरी व लू चलने की आशंका जताई है। इसके साथ ही सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचने और सूती कपड़े पहनने व खूब पानी पीने की सलाह जारी की है।