scriptखाने के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ कर फायरिंग की | Demand for food and broke into a restaurant and fired | Patrika News

खाने के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ कर फायरिंग की

locationछतरपुरPublished: Oct 19, 2019 01:36:30 am

शहर के पन्ना नाका क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में बीती रात मुफ्त में खाना नहीं खिलाने पर पांच युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट करते हुए कांच तोड़े और फायरिंग कर दी।

खाने के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ कर फायरिंग की

खाने के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट में तोडफ़ोड़ कर फायरिंग की

छतरपुर. शहर के पन्ना नाका क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में बीती रात मुफ्त में खाना नहीं खिलाने पर पांच युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट करते हुए कांच तोड़े और फायरिंग कर दी। इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक ने हेमू त्रिपाठी, राहुल पांडे सहित उसके साथियों पर आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में रेस्टोरेंट संचालक नीरज भारद्वाज, राजाराम कुशवाहा ने बताया कि हेमू त्रिपाठी और राहुल पांडे अपने साथियों के साथ उसके रेस्टोरेंट में पहुंचे और खाना खाया। इसके बाद वे जाने लगे। जब रुपए मांगे तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी। वे खुद को कांग्रेस का कार्यकर्ता बता रहे थे। पुलिस के अनुसार हेमू त्रिपाठी फरारी बदमाश शिवप्रताप गैंग का सक्रिय सदस्य है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि पीडि़त रेस्टोरेंट संचालक ने रात में घटना की सूचना नहीं दी थी, दोपहर में आकर जानकारी दी। अब उसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो