script

एक दिन पहने के बाद मास्क डिस्पोज करना जरूरी

locationछतरपुरPublished: Mar 26, 2020 01:23:42 am

मास्क बन सकता है परेशानी

Disposing of masks is necessary after wearing one day

Disposing of masks is necessary after wearing one day

छतरपुर. कोरोना संक्रमण के अलर्ट के चलते जहां एक ओर लॉग डाउन चल रहा हैं। वहीं इसी बीच घरों से निकल रहे और वापस पहुंच रहे लोग एक बड़ी लापरवाही इन दिनों कर रहे हैं। जो उनके और परिवार के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
दरअसल, संक्रमण से बचने के लिए मॉस्क को अनिवार्य किया गया हैं। जिससे अधिकांश लोग इन दिनों फेबरिक मॉक्स लगाए देखे जा सकते हैं। टू और थ्री प्लॉय यह मॉस्क एक दिन के लिए यूज के लिए ही बनाए गए हैं, लेकिन कई लोग इनका इस्तेमाल एक-एक हफ्ते या उससे अधिक समय के लिए भी कर रहे हैं। जो खतरनाक साबित हो सकता हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी हैं।
मौजूदा समय में टू और थ्री प्लाय मॉस्क का विक्रय ही बाजार में हो रहा हैं, लेकिन यह मॉस्क केवल एक बार इस्तेमाल के लिए ही हैं। खास बात यह है कि अगर आप मॉस्क लगाए हुए हैं तो इसे हाथ से छू भी नहीं सकते हैं। हाथ से छूने पर ही यह संक्रमित हो सकता हैं। इसके अलावा इन मॉस्क को कहीं भी फेकना बड़ी लापरवाही हो सकती हैं। कई जगहों पर यह मॉस्क पड़े हुए भी देखे गए हैं। जो भी लापरवाही ही है।
डॉ. आरएस त्रिपाठी के अनुसार ऐसे मॉस्क जो एक दिनी इस्तेमाल के लिए होते हैं या फिर अन्य मॉस्क जो धुलने योग्य हैं वह रोजाना एक एमएल सोडियम क्लोराइड में डिस्पोज या डिस्इंफेक्टेड कर सकते हैं। कपड़े, खादी के मॉक्स का इस्तेमाल सबसे बेहतर है, इसे घर से निकलते ही पहनकर निकले और वापस आने पर डिस्इंफेक्टेड किया जा सकता है। इसका उपयोग अधिकतम एक माह के लिए भी किया जा सकता हैं। एन-९५ मॉस्क संक्रमित व्यक्ति के पास से बचाने के लिए है, लेकिन यह भी डिस्पोजेवल ही हैं।
घर में मॉस्क पहनने की नहीं जरूरत
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी लॉग डाउन के समय आप बिना मॉस्क के भी रह सकते हैं। आवश्यकता पडऩे पर ही मॉस्क का उपयोग करें। अस्पताल मॉस्क पहनकर की पहुंचे। इसके अलावा भीड़-भाड़ वाले स्थल पर मॉस्क जरूरी है। घर में रहते हुए या घर खाली जगहों पर मॉस्क महत्वपूर्ण नहीं है। खास तौर पर सोशल डिस्टेंस और हैंड वॉश समय-समय पर करते रहना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इसीलिए मॉस्क का उपयोग कम कर लापरवाही से बचें और संक्रमण को फैलने से रोकें।

ट्रेंडिंग वीडियो