छतरपुर

फरवरी में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में तीसरी बार बढोत्तरी,अब 818 रुपए हुई कीमत

जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपए की बढोत्तरीगृहणियों ने तेल-गैस को सरकारी नियंत्रण में लेने की बात कही

छतरपुरFeb 27, 2021 / 07:52 pm

Dharmendra Singh

दाम में 25 रुपए की बढोत्तरी

छतरपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में फरवरी माह में तीसरी बाजर बढोत्तरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 ररुपए की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे छतरपुर में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 793 रुपए से बढ़कर 818 रुपए हो गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 दिसंबर 2020 , 2 दिसंबर 2020, 15 दिसंबर 2020 को गैस के दाम बढ़ाए थे। इसके बाद फरवरी 2021 में 4 फरवरी, 15 फरवरी 21 और 25 फरवरी को दामों में वृद्धि की गई है। पिछले 3 महीने में 6 बार दाम बढऩे से घरों के बजट पर भी असर पडऩे लगा है। पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी पर शहर की ग्रहणियों ने आक्रोश जताया है। पेट्रोल-डीजल और गैस को जीएसटी के दायरे में लाकर राहत की मांग उठी है।
ये कहना है ग्रहणियो का

एक माह में लगातार तीसरी बार रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। सरकार को चाहिए कि डीजल-पेट्रोल व एलपीजी के दामों को अपने नियंत्रण में ले ले। यदि यही हाल रहा तो घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।
अभिलाषा अवस्थी, गृहणी

पेट्रोल-डीजल के दाम के साथ रसोई गैस के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इससे परिवहन की लागत बढऩे से महंगाई बढ़ रही है, ऊपर से रसोई गैस के दाम बढऩे से बजट ही गड़बड़ा जा रहा है। आर्थिक गतिविधियां पहले से ही डगमगाई हुई हैं।
खुशबु सेन, गृहणी
जब से तेल व गैस कंपनियों को सरकार ने फ्री हैंड कर दिया है तब से पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामों में मनमाने तरीके से इजाफा करने से मंहगाई बढ़ रही है और घरेलू बजट बिगडऩे लगा है। सरकार को चाहिए कि शीघ्र ही तेल व गैस को भी जीएसटी के दायरे में लाए।
राजकुमारी अवस्थी, गृहणी
रसोई गैस के दाम भी आसमान छूने लगे हैं ऐसे में अब तो आमजन का जीना ही मुश्किल हो गया है। मंहगाई को पर लग गए हैं, सीमित कमाई में घर के बजट को मेंटेन करना आसान नहीं रह गया है।
कुसुम रैकवार, गृहणी

Home / Chhatarpur / फरवरी में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में तीसरी बार बढोत्तरी,अब 818 रुपए हुई कीमत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.