
खाद गोदाम का निरीक्षण
कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने देखी वितरण व्यवस्था
छतरपुर. खाद वितरण को सुदृढ़ बनाने के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को खाद भंडारण डबल लॉक बड़ामलहरा का औचक निरीक्षण किया। साथ ही खाद की उपलब्धता एवं किस प्रकार की खाद उपलब्ध है आदि का अवलोकन किया। कलेक्टर ने तहसीलदार द्वारा किए गए सत्यापन रिपोर्ट का भी मौके पर मिलान किया। कलेक्टर ने चस्पा किए गए उर्वरक संबंधित जानकारी को देखा। साथ ही पीओएस मशीन से खाद वितरण की अपडेटेड जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह सहित तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Published on:
23 Oct 2024 09:21 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
