scriptअज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी | During treatment of unknown young man death | Patrika News

अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी

locationछतरपुरPublished: Jan 14, 2018 02:09:59 pm

अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी

छतरपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को देर रात १०८ एंबुलेंस द्वारा घायल अवस्था में एक अज्ञात युवक को भर्ती कराया गया। जहां पर उसे ट्रामा वार्ड में भर्ती किया गया। जहां पर इलाज के दौरान कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल स्थित पोस्ट मार्टम हॉउस के मर्चरी में रखवाया गया है। हालाकि देर रात तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात करीब साढ़े ११ बजे १०८ एंबुलेंस द्वारा एक अज्ञात युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसे जिला अस्पताल के ट्रामा वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन वहां पर कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान रात करीब १२ बजे अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक की मौत होने की सूचना जिला अस्पताल में स्थित चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम हॉउस के मर्चरी में रखवाया गया है। वहीं शनिवार की देर रात मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकीं है। वहीं १०८ एंबुलेंस जिला प्रभारी हाशिम खान ने बताया कि शुक्रवार को रात उनकी एंबुलेंस अन्य इवेंट पर व्यस्त थीं। युवक को कहा से और किस वाहन द्वारा मृतक को जिला अस्पताल लाया गया था। इसी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
इनका कहना है
जिला अस्पताल से एक अज्ञात युवक के इलाज के दौरान मौत होने की तहरीर मिली थी। जिसके बाद शव को पोस्ट मार्टम हॉउस की मर्चरी में रखवाया गया है। तहरीर में युवक को कहा से लाया गया था और घायल होने के कारण का उल्लेख नहीं है। जिससे उसकी शिनख्त करने में काफी परेशानी हो रही है। मृतक की शिनख्त के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।
एन आर दुबे जिला अस्पातल पुलिस चौकी प्रभारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो